
प्रत्येक वर्ष 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक नेशनल न्यूट्रिशन वीक के रूप में मनाया है | इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषक तत्व और उनके बारे में जागरूक करना है |
हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत ही जरूरी है | इसलिए आपको इस आर्टिकल में स्वास्थ्य से जुडी कुछ रोचक जानकारी जानने को मिलेगी |
कृपया आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़े | धन्यवाद |
पोषक तत्व किसे कहते है ?
वह आवश्यक तत्व जिनसे शरीर का निर्माण होता है, पोषक तत्व कहलाता है |
यह हमारे शरीर में ऊतकों का निर्माण करता है | शरीर की वृद्धि के लिए यह अति आवश्यक तत्व है | यह कई प्रकार के भोजनों में पाया जाता है |
जैसे कि
1 ) सालमन फिश
- सालमन और अन्य फैटी फिश में अधिक मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है |
- यह एसिड हमारे शरीर की कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर देता है |
- सालमन फिश में इसके अलावा और भी कई पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कि
- मैंग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन B | सालमन फिश का सेवन सप्ताह में 1 बार अवश्य सेवन करें |
2 ) लहसुन
- लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाता है और हमारे शरीर के पोषक तत्वों का भी ख्याल रखता है |
- इसमें विटामिन C, B1 और B6, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज़ और सेलेनियम जैसे तत्व पाये जाते है |
- लहसुन हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार है |
- कच्चे लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है |
3 ) ब्लूबेरी
- ब्लूबेरी में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है,
- जो हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते है |
- यह हमारे शरीर की रक्त प्रवाह में होने वाली रुकावटों को सामान्य करता है |
- ब्लूबेरी यादाश्त बढ़ाने में काफी मददगार है |
4 ) आलू
- आलू में पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और मैंगनीज अधिक मात्रा में पाया जाता है |
- इसमें वे सभी पोषक तत्व शामिल होते है जो आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण है |
- आलू हमारे शरीर में काफी देर तक ऊर्जा बनाये रखने में मदद करता है | इसलिए इसका सेवन अवश्य करे |

5 ) अंडा
- अंडे में विटामिन, मिनरल्स और कोलीन जैसे न्युट्रिशन होते है |
- और इसमें ल्यूटिन और जैक्सेंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आँखो की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है |
- यह मोतियाबिंद और आँखों में होने वाली सभी समस्याओं को दूर करता है |
- अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन और हेल्दी फैट पाएं जाते हैं |
6 ) डार्क चॉकलेट
- डार्क चॉकलेट में फायबर, आयरन, मैंग्नीशियम ,कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व शामिल होते है |
- यह हमारे ब्रेन फंक्शन को बढ़ाने में मदद करता है | डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर को सामान्य करता है |
- इसलिए दिन में एक बार डार्क चॉकलेट जरूर खायें |
7 ) साबुत अनाज
- साबुत अनाज में फैट की मात्रा बहुत कम होती है | जबकि इनमें फायबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते है |
- इनमें ओट्स, ब्रेड, ब्राउन राइस, जौ, साबुत मक्का, गेहूं से बनी रोटियां शामिल है |
8 ) बीन्स
- बीन्स हमारे शरीर में बढे हुए कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है | इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है |
- बीन्स में प्रोटीन की मात्रा दूसरी सब्जियों के मुकाबले अधिक पायी जाती है |
- अगर आप एक हेल्थी डाइट लेना चाहते है तो खाने में गाजर, ब्रोकली और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें |
पोषक तत्व से शरीर को फायदे
- यह तत्व शरीर में ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है |
- शरीर की वृद्धि और विकास के लिए हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व अनिवार्य है |
- यह तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़|ने में सहायक है |
किन चीजों से रहे दूर
अपने आप को स्वस्थ रखने की लिए आपको कुछ निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना होगा |
- अपने आप को नशे से दूर रखे |
- कम से कम मात्रा में ही फ़ास्ट फ़ूड खाएं |
- हर तरह के तनाव से बचे |
- अधिक तेल और मसालें की बनी चीजों का सेवन कम करे |
- प्रतिदिन व्यायाम करे |
हम आशा करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा |
भविष्य में ऐसे ही स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे | धन्यवाद |