अगर आप आधार कार्ड अपडेट करने की सोच रहे है ? तो जान लीजिये ये बातें |

आधार कार्ड अपडेट

भारत के प्रत्येक व्यक्ति का विशिष्ट पहचान पत्र’ आधार कार्ड है | जिसे समय- समय पर अपडेट करने की आवश्यकता पड़ती है | 

अधिकतर लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए बैंक और जनसेवा केन्द्रों के कई चक्कर लगाने पड़ते है | 

यदि आपको भी अपना आधार अपडेट करने की आवश्यकता है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है | 

हम आपको आधार अपडेट से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियाँ देंगे जिससे आपको इसे अपडेट करने में काफी आसानी होगी | जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़े | 

आधार कार्ड 

आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान पत्र है | 12 अंकों का यह पहचान पत्र भारत सरकार द्वारा यहां के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराया जाता है | 

कभी – कभी संयोगवश आधार कार्ड में त्रुटियाँ शामिल हो जाती है | इसलिये आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया द्वारा इनमें सुधार किया जा सकता है |  

विशेषताएँ  

इस कार्ड की विशेषताएँ निम्न प्रकार है | 

  • पहचान के रूप में 
  • पते के प्रमाण के रूप में 
  • सरकारी योजनाओं में लाभकारी 
  • बैंक खाता खोलने में मददगार 
  • एलपीजी कनेक्शन व सब्सिडी पाने के लिए
  • स्कूल/कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए
  • बैंक से लोन लेने में सहायक  
  • मोबाइल सिम और ब्रॉडबैंड लेने में सहायक 
  • प्रोविडेंट फंड में इस्तेमाल

आधार अपडेट कब और किसलिए 

आधार कार्ड बनने के बाद कभी – कभी इसमें आपको जानकारियाँ अपडेट कराने की जरूरत पड़ती है | ये जरूरतें कब और किसलिए होती है आइये इनको विस्तार से जाने | 

  • नाम में बदलाव – यदि आपका नाम आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र दोनों में एक जैसा नहीं है | तो आप आधार केंद्र पर जाकर अपने नाम को सही करवा सकते है | इसे न करने पर आपको भविष्य में कई सरकारी सेवाओं के लाभ से वांछित कर दिया जायेगा | 
  • जन्मतिथि में बदलाव – अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत लिखी है | तो आप जल्द अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लें | जन्मतिथि में सुधार केवल एक बार किया जाता है |
  • पते में बदलाव –  किराये के मकानों में रहने वाले लोग समय समय पर अपने वर्तमान पते को आधार कार्ड में दर्ज करवाते रहे |
  • मोबाइल नंबर में बदलाव – ऐसे कई उदाहरण है जहां लोग आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं कर रहे | पर क्या आपको पता है आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपके पास होना बहुत जरूरी है | इसलिए मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड में अपडेट करवाने के लिए आप अपने नजदीकी आधार कार्ड केन्द्र पर संपर्क करे |

संसोधन कहाँ करवाएं ?

जैसा की आपको पता होगा कि आधार को अपडेट करवाना कितना जरुरी है  यदि आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते है | तो आप घर बैठे अपने आधार को अपडेट कर सकते है |

इसके लिए बस आपको अपने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ती है | क्योकि इसी नंबर पर आपको एक OTP आएगा | जिसे दर्ज करके आधार अपडेट प्रक्रिया शुरू की जाएगी | 

यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट कर सकते है | 

घर बैठे ही करें संसोधन | 

आप निम्न प्रक्रिया द्वारा आधार को अपडेट कर सकते है | 

  • सबसे पहले आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uidai.gov.in को ओपन करिये | 
  • अब आपको होम पेज पर Update your Aadhar सेक्शन दिखेगा | इसे ओपन करें | 
  • आप Demographics Data Online ऑप्शन को क्लिक करें | 
  • अपने आधार नंबर को दर्ज करे | 
  • रजिस्टर नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें | 
  • Demographics Data के ऑप्शन को चुनें | 
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें | 
  • करेक्शन चार्ज का भुगतान करें | 
  • अब आवेदन को सब्मिट करे | 
  • आपके दवारा दिए गए विवरण अनुसार यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर दी गयी है |

कितनी बार कर सकते है बदलाव ? 

  • नाम – आधार में नाम, पिता या माता के नाम में किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी है | तो आपको इन सभी में 2 बार सुधार करने का मौका दिया जाता है | 
  • लिंग – इसमें केवल 1 बार ही संसोधन किया जा सकता है | 
  • जन्मतिथि – 1 बार ही बदलने का अवसर मिलता है |
  • पता आधार कार्ड में पते को कई बार अपडेट किया जा सकता है | 
आधार कार्ड अपडेट

आधार अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज | 

आधार कार्ड अपडेट  करवाने के लिए पहचान का प्रमाण 

1 ) पहचान प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट 
  • पैनकार्ड 
  • राशनकार्ड
  • शैक्षिक पहचान पत्र 
  • हथियार का लाइसेंस 
  • बैंक पास बुक (जिस पर आवेदक का नाम और फोटो हो )
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • किसी राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा उनके लेटरपेड पर आवेदक की पहचान का सत्यापन
  • MP/MLA/MLC/ निगम पार्षद/ ग्राम पंचायत मुखिया या इसके समकक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र जिस पर आवेदक की फोटो हो  
  • स्कूल की टी सी (जिस पर आवेदक का नाम और फोटो हो )
  • आय, जाति, निवास प्रमाण जिसमे आवेदक की फोटो हो | 

आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पते का प्रमाण 

2 ) पते का प्रमाण 

  • पासपोर्ट 
  • बैंक पासबुक 
  • राशन कार्ड 
  • मतदाता पहचान पत्र 
  • आवेदक का ड्राइविंग लायसेंस 
  • पिछले 3 महीने का बिजली बिल 
  • वाटर टैक्स 3 महीने पुराना न हो
  • होम टैक्स की रशीद (3 महीने से अधिक पुराना न हो ) 
  • बिमा पालिसी
  • मनरेगा रोजगार कार्ड 
  • MP/MLA/MLC/ निगम पार्षद/ ग्राम पंचायत मुखिया या इसके समकक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र   
  • तहसील दवारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र 
  • स्कूल की टी सी (जिस पर आवेदक का पता हो )   
  • सरकार द्वारा जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र (जिस पर आवेदक का पता लिखा हो )

आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया बहुत ही आसान व सरल है | आप कुछ ही मिनटों में अपना आधार अपडेट करवा सकते है | आधार अपडेट होने के  3 – 4 दिन बाद अपना नया आधार कार्ड UIDAI की वेबसाइटhttp://uidai.gov.in से डाउनलोड कर सकते है | 

हम आशा करते है आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा | यदि आपके मन में आधार कार्ड अपडेट से जुड़ा कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | हम जल्द ही आपके लिए इस विषय से जुड़ी और नयी जानकारियाँ लायेंगे | धन्यवाद |

Leave a Reply