रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने हाल ही में 500 रुपए के असली नोटों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलायी

RBI के अधिकारियों के अनुसार 500 रुपए के नकली नोट और असली नोटों में काफी समानता है। जिस कारण आम लोगो को दोनों में भेद कर पाना काफी कठिन हो रहा है।

वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के दौरान 500 रुपए के करीब 91110 नकली नोट पाए गए थे। इसलिए आप 500 रुपए का लेंन देन करते समय इसके असली होने की पेहचान कर लें।

500 के नोट पर आपको लालकिले की आकृति नजर आती है और इस नोट का रंग स्टोन ग्रे है

इस नोट का आकार 63 mm और 150 mm है और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति नोट के सेंटर में दी गयी है

500 के असली नोट में महात्मा गाँधी की तस्वीर के दायीं ओर RBI का प्रतीक नजर आएगा।

माइक्रो लेटर में नोट पर “ भारत “ और “ इंडिया “ लिखा दिखाई देगा।

नोट के ऊपर दायी ओर तथा नीचे दायी और बढ़ते हुए फॉण्ट में नंबर पैनल दिखायी देखा।

500 के नोट के दाहिनी और अशोक स्तम्भ का प्रतीक बना हुआ है इसके अलावा इस नोट पर आपको स्वच्छ भारत का लोगो भी बना हुआ दिखाई देगा।