अंतरिक्ष से शव को वापस कैसे लाते है ?
क्या आपने कभी सोचा है, कि कोई इंसान अंतरिक्ष यात्रा के दौरान मृत हो जायें तो उसके शव को वापस कैसे लाया जायेगा।
अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पृथ्वी की निचली कक्षा में हो जाती है तो उसे वापस लाया जा सकता है।
बिल्कुल यही स्थिति चन्द्रमा पर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री के साथ भी है।
चन्द्रमा से भी मृत व्यक्ति के शरीर को वापस धरती पर लाया जा सकता है।
लेकिन मंगल ग्रह की यात्रा के दौरान ऐसा करना संभव नहीं है।
मंगल ग्रह की यात्रा पूरी होने के पश्चात ही शव को वापस धरती पर लाया जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि मंगल ग्रह की यात्रा कई दिनों की होती है इसलिए यह यात्रा पूरी हुए बिना शव को वापस नहीं लाया जा सकता है।