इन आयुर्वेदिक उपायों से कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल ।

आंवला:आंवले का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है।

आंवले को डायरेक्ट खाने या इसका जूस, पाउडर, या टैबलेट के रूप में इस्तेमाल करने से फायदा हो सकता है।

अर्जुन की छाल:अर्जुन का फल के अलावा उसकी छाल भी उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है।

रोजाना दूध में अर्जुन की छाल मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल में सुधार हो सकता है।

लहसुन:लहसुन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुधार हो सकता है।

रोजाना 2 से 3 कलियां लहसुन का सेवन करने से फायदा हो सकता है।

अदरक:अदरक को कच्चा चबाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

अदरक की हर्बल टी भी इस समस्या में सहायक हो सकती है।

नींबू:नींबू में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जिनसे चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

नींबू का सेवन करके नसों से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।