चाँद पर पहुंचने पर क्या अंतरिक्ष यात्रियों को सुनाई देना बंद हो जाता है ?
चाँद पर पहुंचते ही इंसानो का शरीर पृथ्वी के मुकाबले दूसरी तरह से काम करने लगता है।
क्या आप जानते है कि चाँद पर अंतरिक्ष यात्री एक दूसरे की आवाज नहीं सुन सकते।
दरअसल ध्वनि ऊर्जा का ही एक रूप है जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता होती है।
पृथ्वी के वातावरण में कई प्रकार की गैसें पायी जाती है जिससे आवाज एक जगह से दूसरी जगह तक भेजी जा सकती है।
लेकिन चाँद पर गैसों का आभाव होने के कारण आवाज एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकती है।
इस कारण चाँद पर हम किसी भी प्रकार की आवाज नहीं सुन सकते।
यहाँ तक कि आप चाँद पर खुद की आवाज भी नहीं सुन सकते है।