नोटों की छपाई में क्या खर्च आता है ?

आपके पर्स में तरह तरह की नोट होते है जैसे 10, 20, 50, 100, 200 आदि।

इन सभी नोटों में कई बारीक डिजाइनों का निर्माण किया जाता है जिससे नोट के असली होने की पहचान की जा सके।

क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी बारीक छपाई के लिए 1 नोट बनाने में कुल कितना खर्च आता होगा ?

अलग अलग नोटों की छपाई पर अलग अलग खर्च आता है।

100 रुपए के 1000 नोट बनाने में 1770 रुपए का खर्च आता है।

200 रुपए के 1000 नोट छापने में 2370 रुपए का खर्चा आता है।

500 रुपए के 1000 नोट बनाने में 2290 रुपए का खर्चा आता है।