इस संसार में आने वाला पहला व्यक्ति कौन है ?

हिन्दू धर्म के अनुसार इस सृष्टि के रचियता भगवान ब्रम्हा को माना गया है।

हिन्दू शास्त्र मत्स्य पुराण के अनुसार ब्रम्हा जी ने इस संसार को आगे बढ़ने के लिए अपने शरीर को दो भागों में बाँट लिया था।

इन दोनों भागों में पहला भाग “ का “ और दूसरा भाग  “ या “ अर्थ का + या = काया कहा जाता है।

ब्रम्हा जी ने अपनी शक्तियों से मनु और शतरूपा को प्रकट किया।

चूँकि संसार में सबसे पहले मनु प्रकट हुए इसलिए इन्हें मानव कहा गया।

मनु और शतरूपा के कुल पांच संतान हुई, जिनमें दो पुत्र और तीन पुत्रियां थी।

पुत्रों के नाम प्रियव्रत और उत्तानपाद जबकि पुत्रियों के नाम आकृति, देवहुति और प्रसूति था।