बिजली बिल को कम कैसे करें, आइये जानते है ?

AC का तापमान आपको 24 - 26 के बीच रखना चाहिए। इससे आपकी AC कम बिजली खपत के साथ कमरे को ठंडा बनाये रखेगी।

मानसून के मौसम में आप मानसून मोड पर AC चलाये। यह मोड कमरे की उमस को दूर करके इसे ठंडा बनाता है।

AC का प्रयोग करते समय आप सीलिंग फैन जरूर चलाये इससे ठंडी हवा पूरे कमरे को ठंडा बनाये रखती है।

रात में सोते समय आप AC को स्लीप मोड पर चलाये इससे आपकी AC कम बिजली खपत करेगी।

AC फ़िल्टर को महीने में दो बार जरुर साफ करें।

AC आउटर यूनिट के पास किसी प्रकार का सामान न रखें इससे यह सही प्रकार से कार्य नहीं कर पाता।

साल में 2 बार आपको AC टेक्निशयन से अपनी AC की जाँच अवश्य करवा लेनी चाहिए।