शुतुरमुर्ग के बारे में रोचक जानकारी।

दुनिया का सबसे भारी और सबसे ऊँचा पक्षी शुतुरमुर्ग है।

जंगल में पाए जाने वाले शुतुरमुर्ग की आयु 40 से 45 वर्ष होती हैं जबकि चिड़ियाघर में रहने वाले शुतुरमुर्ग 70 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं।

शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे तेज थलचर पक्षी है, जो करीब 45 मील/घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है।

नर शुतुरमुर्ग के पंख काले रंग के और पूंछ सफ़ेद रंग की होती हैं. मादा पंख शुतुरमुर्ग के पंख स्लेटी-भूरे रंग के होते हैं।

शुतुरमुर्ग के तीन पेट और असामान्य रूप से लंबी आंत होती है. इस कारण शुतुरमुर्ग द्वारा खाए भोजन को पचने में कम से कम 36 घंटे का समय लगता है।

जीवों में शुतुरमुर्ग की आँखें सबसे बड़ी होती हैं। इसकी प्रत्येक आँखों का आकार 2 इंच (5 सेमी) के करीब होता है।

शुतुरमुर्ग के अंडे की shell की मोटाई 2 mm होती है, जो किसी भी अंडे का सबसे मजबूत shell है।