आखिर कैसे पंजाब का नाम पंजाब रखा गया ?

भारत में ऐसे कई राज्य है जिनका नामकरण वहां की प्रसिद्धी को ध्यान में रखते हुए रखा गया।

आज हम आपको बताने जा रहे है कि पंजाब का नाम आखिर पंजाब कैसे पड़ा।

दरअसल पंजाब दो फारसी शब्दों से मिलकर बना हुआ है। पंज + आब

पंज का अर्थ होता है पांच।

जबकि आब का अर्थ जल से सम्बंधित है।

चूँकि पंजाब एक ऐसा राज्य है जहाँ पांच नदियाँ बहती है झेलम, व्यास, चेनाब, रावी और सतलज।

इस आधार पर इस राज्य को पंजाब का नाम दिया गया।