तिल  की खेती से किसानो को होता है अच्छा मुनाफा।

तिल की खेती के लिए किसानों का रुझान बढ़ रहा है।

ये खरीफ फसलों  में से एक है ,खरीफ फसलों  में मक्का ,धन ,बाजरा ,ज्वार और  मूंग महत्वपूर्ण फसल है।

तिल की खेती के लिए उपजाऊ ज़मीन की जरुरत नहीं होती।

आप इसकी बुवाई रेतीली या दोमट मिटटी में कर सकते हैं।

भारत में  तिल की खेती राजस्थान ,महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल ,आँध्रप्रदेश ,गुजरात आदि में की जाती है।

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भी तिल की खेती की जाती है।

भारत में तिल  की खेती तीन बार की जाती है,इसके पौधे सूखने के बाद इन्हें पीटकर तिल के दानें निकाल लिए जाते हैं।