दुनिया भर में अनेक तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं।
इनका जहर इतना खतरनाक होता है, कि पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।
1
यह विशेष प्रकार की मकड़ी मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका विष सायनाइड से भी अधिक खतरनाक होता है। माना जाता है कि यदि यह मकड़ी किसी को काट ले, तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के भीतर ही उसकी मृत्यु हो जाती है।
2
ब्लू रिंगड ऑक्टोपस आकार में मनुष्य की हथेली के बराबर होते है लेकिन इसका विष एक बाइट में 25 लोगों की जान ले सकता है। यह दुनिया का पांचवा सबसे अधिक जहरीला जीव है।
3
मार्बल्ड कोन स्नेल दुनिया का चौथा सबसे अधिक जहरीला जीव है। इसका जहर इंसान को सबसे पहले अँधा बनाता है, फिर हृद्य गति को कम करता है और अंत में इंसान की मौत हो जाती है।
4
भारत में पाया जाने वाला रेड इंडियन बिच्छू दुनिया में तीसरा सबसे अधिक जहरीला जीव है। इनके काटने से व्यक्ति कि 3 दिनों के भीतर मृत्यु हो सकती है।
5
एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पायी जाने वाली बॉक्स जेलीफिश काफी अधिक जहरीली होती है। इस मछली का जहर केवल 1 मिनट में इंसान की जान ले सकता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जहरीला जीव है।