इन चीज़ों को घर में ना रखें ,माना जाता है अशुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ये कुछ चीज़ रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

घर में टूटे फूटे बर्तन ,फर्नीचर ,शीशा ,पलंग ,घडी इत्यादि नहीं रखना चाहिए

खराब और टूटी फूटी चीज़ें घर में रखने से घर में माँ लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।

घर में देवी देवताओं की फटी तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए ,ऐसा करने से आर्थिक हानि होती है।

घर में जले नहीं लगे होने चाहिए ,समय समय पर जले साफ़ करना  चाहिए।

घर में टूटे और खराब तालों को नहीं रखना चाहिए।

घर में बंद घडी नहीं होनी चाहिए इससे बदकिस्मती का प्रतीक माना जाता  है।