घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए ध्यान रखने योग्य नियम ।

स्टोर रूम: खाने-पीने और अन्य वस्तुओं का संग्रह उत्तर और पूर्व के बीच में करें।

भोजन कक्ष: भोजन कक्षा को सबसे उपयुक्त जगह पश्चिम दिशा में बनाएं।

स्टडी रूम: स्टडी रूम को दक्षिण पश्चिमी या नैऋत्य दिशा में बनाना उत्तम है।

जिससे बच्चों का अध्ययन में मन लगे। अगर यहां जगह नहीं हो, तो उत्तर दिशा में भी बना सकते हैं।

बेडरूम: गृहस्वामी का शयन कक्ष दक्षिण की ओर होना चाहिए।

और सोते समय सिर को दक्षिण की ओर रखना चाहिए, पूर्व में भी सिर रखा जा सकता है।

स्नानगृह: स्नानगृह को सबसे उपयुक्त स्थान पूर्व दिशा में रखें, और जल निकासी उत्तर पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।

गीजर को आग्नेय दिशा (दक्षिण पूर्व) में ही लगाएं।

शौचालय: घर में शौचालय और स्नानगृह को अलग-अलग स्थान पर रखें।

शौचालय को ईशान कोण (उत्तर पूर्व) में नहीं बनाएं, बल्कि दक्षिण पश्चिम के बीच में रखें।