इस मंदिर में होती है बिल्लियों की पूजा ?

भारत को धार्मिक आस्थाओं का देश कहा गया है।

यहाँ आपको कई लोग पेड़ पौधों की पूजा करते नजर आएंगे तो कई लोग पशु - पक्षियों की।

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक काफी पुराना मंदिर है जहाँ बिल्ली की पूजा की जाती है।

इस क्षेत्र के लोग बिल्ली को अपनी कुल देवी के रूप में पूजते है।

गांव वालों का मानना है कुलदेवी मगम्मा ने एक बार बिल्ली का रूप धारण कर गांव में बुरी ताकतों को बाहर किया था।

इसके बाद वो अचानक से गायब हो गयी तभी से लोग देवी मगम्मा के स्वरूप बिल्ली को पूजते चले आ रहे है।