चावल खाकर घटा लिया 28 किलो वजन ,इस तरह का अपनाया तरीका

एक बच्चे की माँ होकर भी किया ऐसा बदलाव की पहचानना हुआ मुश्किल।

आज हम बात कर रहे हैं बरेली की रहने वाली एक महिला  ऋतू गुप्ता की जो उम्र में 36  yr  हैं।

उन्होंने बताया की उनका वजन 86 किलो था और अब उन्होंने 58 कर लिया है।

उसकी फॅमिली में ज्यादातर सभी का वजन ज्यादा है ,शादी के बाद जब उनका वजन बढ़ा तो उनको लोगो ने काफी टोका और कई बार उनका मज़ाक भी बना।

लेकिन लॉकडाउन के दौरान उहे महसूस हुआ की उनका वजन तेज़्ज़ी से बढ़ रहा है और उन्हें वजन बढ़ने से होने वाली बीमारियों की फ़िक्र सताने लगी।

इसके बाद उन्होंने वजन कम करने का फैसला लिया ,उन्होंने अपनी डाइट पर कण्ट्रोल करना शुरू किया।

उन्होंने ब्रेकफास्ट में 4 राइस केक के साथ पीनट बटर ,1 कप सलाद ,100 ग्राम बेरीज और 1 कप प्रोटीन शेक लेना स्टार्ट किया।

वो स्नैक्स के लिए ग्रीक योगर्ट और ब्लैक कॉफ़ी लेती थी ,लंच में 45 ग्राम व्हाइट राइस ,1 कप बीन्स या राज़मा और छोले के साथ एक प्लेट सलाद लेती थी।

शाम के नाश्ते में 100 ग्राम शकरकंद और एक पीस राइस केक लेती थी और डिनर में एक प्लेट सलाद ,175 ग्राम सब्जियां और सूप लेती थी।

उन्होंने घर पर ही 2 घंटे वर्कआउट स्टार्ट किया और लॉकडाउन  के बाद वो जिम में भी 2 घंटे वर्कआउट करती थी।

वो अपनी ही कालोनी में शाम को वाक भी करती थी।