रेलगाड़ी के एक पहिये का वजन कितना होता है ?

भारत में ज्यादातर लोग रेलगाड़ी से सफर करना पसंद करते है।

ऐसा इसलिए क्योंकि रेल का सफर सस्ता होने के साथ साथ आरामदायक भी होता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक रेलगाड़ी जोकि लोहे की पहियों और पटरियों पर दौड़ती है। इसके एक पहिये का वजन कितना होता होगा।

स्टील ऑथरिटी ऑफ इण्डिया ने बताया रेल में अलग अलग वजन के पहियों का इस्तेमाल किया जाता है।

LHB कोचों में इस्तेमाल होने वाले एक पहिये का वजन 326 kg होता है।

जबकि ICF रेल कोचों में प्रयोग होने वाले 1 पहिये का वजन 394 kg होता है।

EMU डिब्बों में प्रयोग किये जाने पहिये का वजन 423 kg होता है।

मीटर गेज पर चलने वाली ट्रेन में 421 kg वजन का पहिया लगाता है।