किन - किन देशों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है ?
रक्षाबंधन भाई - बहन के प्यार का एक अनोखा पर्व है।
इस पर्व को भारत के प्रत्येक राज्यों में काफी धूम धाम से मनाया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते है यह त्यौहार अब केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
यह त्यौहार नेपाल के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है।
इसके अलावा लन्दन, अमेरिका, रूस, कनाडा जैसे तमाम देश है जहां भारतीय मूल नागरिक इस त्यौहार को मनाते है।
भारत के कई नागरिक सऊदी अरब में रहते है इसलिए यह त्यौहार वहाँ भी काफी धूम धाम से मनाते है।