मक्खी पैरों को क्यों रगड़ा करती है ?

गर्मियों के मौसम में आपने मक्खियों को अपने पैर रगड़ते जरूर देखे होंगे।

क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया कि आखिर मक्खियाँ ऐसा क्यों करती है?

दरअसल मक्खियों के शरीर पर बहुत छोटे छोटे रोये पाये जाते है।

मक्खी के जीभ पर भी चिपचिपे पदार्थ की परत चढ़ी हुई होती है।

ये अपने शरीर को साफ़ करने के लिए बार बार अपने पैरों को रगड़ती है।

इस क्रिया के दौरान मक्खी के रोये की मैल भोजन या जमीन पर गिर जाती है।

इस मैल में बेहद ही खतरनाक कीटाणु होते है जो भोजन को दूषित कर देते है।