आखिर क्यों जूते के पीछे रिबन का प्रयोग किया जाता है ?
जूते खरीदते समय आपने जरूर ध्यान दिया होगा इनमें पीछे की तरफ एक रीबन लगा रहता है।
क्या आप जानते है ये रीबन जूते में पीछे की ओर क्यों लगाए जाते है ?
चलिए पहले जानते है इस रीबन को आखिर कहते क्या है।
इस रीबन को पुल लूप कहा जाता है।
इसका प्रयोग जूतों में पहली बार 19 शताब्दी में अमेरिका में किया गया था।
इस रीबन को पीछे की ओर लगाने का एक ही मकसद है वह है इसे पकड़कर जूतों को अच्छी तरह से पहना जा सकता है।
जूते पहने समय इस रीबन को ऊँगली से खींचकर आसानी से पैर अंदर डाल सकते है।