आखिर कोहनी के लड़ने पर करंट क्यों लगता है ?

कई बार हमारी कोहनी किसी न किसी वस्तु से टकरा जाती है।

ऐसा होने पर हमें अपने हाथो में जोर का करंट जैसा महसूस होता है।

क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है आइये इसकी असल वजह बताते है।

मेडिकल टर्म में इस स्थिति को फनी बोन कहा जाता है।

चिकित्सकों के अनुसार हाथों में अलनर नर्व के कारण हमारे हाथों में करंट सा लगता है।

यह नर्व कंधे गर्दन से होते हुए हाथों की कलाई तक जाती है।

इस नर्व में तेजी से धक्का लगने पर यह हाथों में करंट पैदा करती है।