मच्छर के काटने पर स्किन में क्यों आती है सूजन ?

अक्स्र्र गर्मियों के मौसम में मच्छरों के आंतक से हम सभी परेशान रहते है।

मच्छरों के काटने पर त्वचा में खुजली और उस जगह का लाल हो जाना एक सामान्य घटना है।

मच्छरों द्वारा काटे गए स्थान को छूने पर यह उभरी अर्थात फूली हुई महसुस होती हैं। आखिर ऐसा क्यों ?

डॉक्टर्स के अनुसार मच्छर के काटने पर शरीर में इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है जिसकी वजह से त्वचा फूल जाती है।

मच्छर इंसान को काटते समय अपनी लार मानव शरीर के अंदर छोड़ देता है, इस लार में कई प्रकार के बैक्टेरिया होते है।

इन बैक्टेरिया से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम हेमेटाइन नाम का एक तत्व बनाता है। जो उस स्थान पर वाइट ब्लड सेल्स की संख्या को बढ़ा देता है।

इस प्रक्रिया के दौरान हमें त्वचा में फूलापन और खुजली का अहसास होता है।