ओलम्पिक खेल से जुडीं महत्वपूर्ण जानकारियां

ओलम्पिक खेल से जुडीं महत्वपूर्ण जानकारियां

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल विश्व में खेली जाने वाली सबसे लोकप्रिय खेल प्रतियोगिता है | इस प्रतियोगिता में दुनिया के तमाम देश हिस्सा लेते है |

इस प्रकार की प्रतियोगिता में हजारों खिलाडी अपनी स्पर्धा का प्रदर्शन करते है |

उस देश का गौरव तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब ऐसी प्रतियोगिता में वह देश अधिक से अधिक पदकों को जीतता है |

यदि आप भी खेल में अपनी रुचि रखते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी रोमांचित होने वाला है |

क्योंकि यहां आपको ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी |

तो फिर देर बात की आइये जानते है क्या होते है ओलम्पिक खेल ?

ओलम्पिक खेल का इतिहास

प्राचीन काल में योद्धाओ के बीच कई प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं की जाती थी |

यही से खेल का विकास हुआ | योद्धाओं को युद्ध कौशल में निपुण किया जाता था

जिसमे उन्हें दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती, निशानेबाजी आदि प्रशिक्षण का ज्ञान दिया जाता था |

समाचार एजेंसी ‘’ RIA NOVOSTI ‘’ के अनुसार इस खेल का आयोजन लगभग 1200 वर्ष पूर्व किया गया | जबकि इस खेल का आधिकारिक आयोजन 776 ईसा पूर्व में हुआ था

और इसे आखिरी बार इसका आयोजन 394 ईस्वी में हुआ |

उस समय रोम के सम्राट थिओडोसिस ने इसे मूर्तिपूजा वाला उत्सव बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया |

इसके बाद 19 वीं शताब्दी में इसका एक बार फिर उदगम हुआ |

वर्ष 1896 में पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेल का आयोजन ग्रीस ( यूनान ) की राजधानी एथेंस में हुआ |

ओलम्पिक खेल प्रायः अलग अलग मौसमों में आयोजित किये जाते थे | इसलिए इन्हे दो नामों से जाना गया जिनका नाम ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और शीतकालीन ओलम्पिक है |

ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

गर्मियों में आयोजित होने वाले ओलम्पिक को ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का नाम दिया गया |

इसकी शुरुआत 1896 एथेंस, यूनान से की गयी |ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 4 वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है |

आइये जाने शुरुआत से अब तक ये खेल कहाँ – कहाँ आयोजित किये गए |

क्रम संख्या

वर्ष

आयोजन स्थल

देश

1

1896

एथेंस

यूनान

2

1900

पेरिस

फ्रांस

3

1904

सेंट लुइस

यूनाइटेड स्टेट्स

4

1908

लंदन

ग्रेट ब्रिटेन

5

1912

स्टॉकहोम

स्वीडेन

6

1920

एंटवर्प

बेल्जियम

7

1924

पेरिस

फ़्रांस

8

1928

एम्स्टर्डम

नीदरलैंड

9

1932

लांस एंजेल्स

यूनाइटेड स्टेट्स

10

1936

बर्लिन

जर्मनी

11

1948

लंदन

ब्रिटेन

12

1952

हेलेंस्की

फिनलैंड

13

1956

मेलबोर्न

ऑस्ट्रेलिया

14

1960

रोम

इटली

15

1964

टोक्यो

जापान

16

1968

मैक्सिको सिटी

मैक्सिको

17

1972

म्युनिक

जर्मनी

18

1976

मोनट्रिअल

कनाडा

19

1980

मास्को

रूस

20

1984

लांस एंजेल्स

यूनाइटेड स्टेट्स

21

1988

सियोल

दक्षिण कोरिया

22

1992

बार्सिलोना

स्पेन

23

1996

एटलांटा

जॉर्जिया

24

2000

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया

25

2004

एथेंस

ग्रीस

26

2008

बीजिंग

चीन

27

2012

लंदन

ग्रेट ब्रिटेन

28

2016

रिओ डी जेनेरियो

ब्राजील

29

2021

टोक्यो

जापान

30

2024

पेरिस

फ्रांस

ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

सर्दियों के मौसम में होने वाले यह खेल शीतकालीन ओलम्पिक के नाम से जाने जाते है |

इसकी शुरुआत सन 1924 में पेरिस ( फ्रांस ) से शुरुआत की गयी |

इन खेलों का आयोजन अब तक कुछ इस प्रकार किया गया है |

ओलम्पिक खेल का वर्ष, स्थल और आयोजक देश

क्रम संख्या

वर्ष

आयोजन स्थल

देश

1

1924

शैमोनिक्स

फ्रांस

2

1928

सेट मोरिट्ज

स्विट्जरलैंड

3

1932

लेक प्लेसिड

यूनाइटेड स्टेट्स

4

1936

ग्रामिस्क – पार्टेनकिचेन

जर्मनी

5

1948

सेंट मोरिट्ज

स्विट्जरलैंड

6

1952

ओस्लो

नार्वे

7

1956

कोर्टिना डी अम्पेजों

इटली

8

1960

स्कोव वैली

यूनाइटेड स्टेट्स

9

1964

इन्नसब्रुकक

ऑस्ट्रिया

10

1968

ग्रेनोबल

फ्रांस

11

1972

साप्पोरो

जापान

12

1976

इन्नसब्रुकक

ऑस्ट्रिया

13

1980

लेक प्लेसिड

यूनाइटेड स्टेटस

14

1984

सरायेवो

बोसनिया एंड हर्जेगोविना

15

1988

गेलगरी

कनाडा

16

1992

अल्बर्टविले

फ्रांस

17

1994

लिलीहामर

नॉर्वे

18

1998

नागानो

जापान

19

2002

साल्ट लेक सिटी

उताह

20

2006

तुरीन

इटली

21

2010

बैकवर

कनाडा

22

2014

सोची

रूस

23

2018

प्योंगचांग

दक्षिण कोरिया

प्रतीक

ओलम्पिक खेल के झंडे का इतिहास

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक खेल में झंडे की चौड़ाई – लम्बाई 2 : 3 रहती है | इसकी पृष्ठभूमि सफ़ेद रंग की होती हैऔर झंडे के मध्य में पांच छल्ले आपस में जुड़े होते है |

सन 1913 में पियरे डी कोबरटिन द्वारा इस झंडे का निर्माण किया गया |और इसे 1914 में सार्वजनिक किया गया |

सबसे पहले इस झंडे को सन 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल में एंटवर्प, बेल्जियम में फैराया गया | इस झंडे में पांच छल्ले है | जिनका रंग नीला, काला, लाल, पीला और हरा है |

नीला रंग यूरोप, काला रंग अफ्रीका, लाल रंग अमेरिका, पीला रंग एशिया और हरा रंग ऑस्ट्रेलिया महादीप को दर्शाता है |

दूसरी बात ये पांच रंग दुनिया में हर देश के झंडे में शामिल है |इसलिए इन्हीं रंगो को चुना गया |

ओलम्पिक खेल की मशाल

ओलम्पिक इस खेल की एक प्रतीक मानी जाती है।ओलम्पिया, ग्रीस में जब इस खेल की नींव रखी गयी थी |

उस समय खेल को सही तरीके से संपन्न करवाने के लिए एक मशाल जलाकर अग्नि देव से प्रार्थना की गयी |

और तब से उसी प्रथा का प्रचलन आज भी जारी है |

हर बार ओलम्पिक में एक नयी मशाल जलाई जाती है |

ओलम्पिक में कितने प्रकार के खेल होते है ?

ओलम्पिक में खेले जाने वाले खेल निम्न प्रकार है

  • एथेलेटिक्स
  • आर्चरी
  • रेसलिंग
  • वेटलिफ्टिंग
  • शूटिंग
  • स्विमिंग
  • एक्रोबैटिक जिमानास्टिक
  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
  • हॉकी
  • स्किलिंग ट्रैक
  • वाटर पोलो
  • बॉक्सिंग
  • बैटमिंटन
  • बास्केटबॉल
  • टेनिस
  • आइस हॉकी
  • लूग
  • फ्री स्टाइल स्कीइंग
  • शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग
  • बॉबस्ले
  • बॉयथलान
  • स्पीड स्केटिंग
  • अल्पाइन स्कीइंग
  • कर्लिंग
  • पैरलंपिक
  • कैनु
  • सफरिंग
  • ड्राइविंग
  • फुटबॉल

भारत में ओलम्पिक का इतिहास

ओलम्पिक में भारत का इतिहास स्वर्णिम और रोमांचित रहा है |वर्ष 1900 के पेरिस ओलम्पिक खेल में पहली बार भारत ने हिस्सा लिया |

उस वर्ष भारत से नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल रेस में दो रजत पदक जीते |

भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और बेहतर प्रदर्शन से भारत का काफी नाम रोशन किया है |

वर्ष 1928 में भारत ने पहली बार हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया |अपने पहले वर्ष में ही भारतीय हॉकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी |

21वी सदी में ओलम्पिक में भारत के यादगार पल

वर्ष 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर रायफल में स्वर्ण पदक जीता |

इसी वर्ष बॉक्सर विजेंद्र सिंह और पहलवान सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीते |

वर्ष 2012 के लन्दन ओलम्पिक में भारतीय बैटमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने पहला ओलम्पिक पदक जीता |

इसके बाद वर्ष 2016 में भारतीय महिला खिलाडियों ने रियो ओलम्पिक में काफी अच्छा प्रदर्शन किया |

हम उम्मीद करते है आपको यह जानकारी काफी रोमांचित लगी होगी | भविष्य में खेल से जुडी नई नई जानकारियों को प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट को विजिट करते रहिये | यदि आपके जानकारी में ओलम्पिक से जुड़ी कोई भी खबर है तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे साझा कर सकते है | धन्यवाद |

Leave a Reply