मनी लॉन्ड्रिंग केस में EOW ने जैक्लीन फर्नांडीस से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किये गए 200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में मशहूर अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीस को दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया |
दिल्ली पुलिस ने इस केस में बताया कि सुकेश चंद्रशेखर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के संपर्क में था | वह उन्हें महंगे गिफ्ट देकर उनसे दोस्ती करता था |
आरोपी सुकेश ने अपने ठगी के पैसों से कई अभिनेत्रियों के शौक पूरे किये है |अब इस केस में उन सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जाएगी |
इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े |
इस मामले से जुड़े लोगों के नाम और उनकी जानकारी
200 करोड़ ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर,पिंकी ईरानी,नोरा फतेही और जैक्लीन फर्नांडीस का नाम सामने आया है |
इन लोगों के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है |
सुकेश चंद्रशेखर
इस केस का मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर है जिसका जन्म बेंगलुरू के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ |
सुकेश ने मदुरै यूनिवर्सिटी से 12 वीं तक पढाई की |इसके बाद इसने पढाई छोड़ रियल स्टेट के क्षेत्र में काम किया |
आपको जान के हैरानी होगी उसने मात्र 17 वर्ष की उम्र में 100 से ज्यादा लोगों को ठगा था |
वह लोगों से फ़ोन पर एक वरिष्ठ अधिकारी बन कर बात करता था |और उनका कार्य करवाने के बदले उनसे मोटी रकम मांगता था |
सुकेश ऐसे लोगों को टारगेट बनाता था जो से पैसों से मजबूत होते थे |
जैक्लीन फर्नांडीस
11 अगस्त 1985 को श्रीलंका के कोलंबो में जन्मी जैक्लीन फर्नांडीस बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है |
जैक्लीन वर्ष 2006 में मिस श्री लंका यूनिवर्स भी रह चुकी है |
फिल्म जगत में इन्होंने काफी बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है |
नोरा फतेही
नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरेंटो में हुआ |
यह एक फेमस डांसर के साथ-साथ अभिनेत्री, मॉडल और रियलिटी शो की जजिस भी है |
पिंकी ईरानी
पिंकी ईरानी सुकेश की सबसे करीबी मित्र है |
सुकेश ने पिंकी को बताया कि वह जैक्लीन को पसंद करता है |
और उससे दोस्ती करना चाहता है | इसलिए पिंकी ने ही सुकेश और जैक्लीन फर्नांडीस की दोस्ती करवाई |
क्या है 200 करोड़ ठगी का मामला ?
महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि
- वह सरकारी अफसर बनकर लोगों से 200 करोड़ की ठगी कर चुका है |
- इस केस में उसकी मित्र पिंकी ईरानी के साथ बॉलीबुड अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीस और नोरा फतेही का नाम सामने आ रहा है |
- इस केस में सुकेश और पिंकी की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है |
- सुकेश को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद किया गया है |
- उसने जेल में बंद रहते हुए बहुत बड़ी ठगी को अंजाम दिया है |
- यह सब वह अपने मोबाइल आईफोन 12 प्रो और आईफोन 11 की मदद से करता था |
- उसने जेल प्रसाशन के कुछ अधिकारीयों को करोंडो रुपए रिश्वत देकर ठगी के काम को पूरा किया |
जैक्लीन से हुई 8 घंटे की पूछताछ
जैक्लीन फर्नांडीस से आर्थिक अपराध शाखा (EOW ) ने करीब 8 घंटे की पूछताछ की |इसके लिए जैक्लीन को दिल्ली के (EOW ) ऑफिस बुलाया गया |
इस दौरान जैक्लीन से 39 सवाल पूछे गए | अधिकारियों का कहना है कि जैक्लीन ने कुछ सवालों का जवाब नहीं दिया है |
इसलिए उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा |
सुकेश ने जैक्लीन को गिफ्ट में क्या दिया
पूछताछ में जैक्लीन फर्नांडीस ने महंगे गिफ्ट लेने की बात को स्वीकार कर लिया है |
वो बोलती है कि सुकेश ने उन्हें गिफ्ट में 52 लाख का घोड़ा, 9 – 9 लाख की पर्शियन बिल्ली, ब्राँडेड बैग्स दिए जिनकी कीमत लाखो में है |
इसके अलावा महंगे लक्ज़री क्रॉकरी आइटम, डिज़ाइनर कपडे भी दिए |
सुकेश ने महंगे फुटवियर, डायमंड ज्वैलरी सेट, महंगे ब्रेसलेट, मिनी कूपर कार, रोलेक्स के घड़ियों का कलेक्शन भी दिया |
इसके अलावा सुकेश ने जैक्लीन के भाई को 15 लाख रुपए गिफ्ट के रूप में दिए |
पूछताछ में ये अधिकारी हुए शामिल
EOW की ज्वाइंट कमिश्नर छाया शर्मा, स्पेशल कमिश्नर रविंद्र यादव और टीम के 5 -6 अधिकारी की अध्यक्षता में इन दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ कराई गयी |

जैक्लीन फर्नांडीस से क्या सवाल किये गए ?
EOW के अधिकारियों 200 करोड़ मामले में जैक्लीन से प्रश्न किये वो इस प्रकार से है |
- सुकेश को कैसे जानती है ?
जैक्लीन ने अधिकारियों को बताया कि वो सुकेश को पिंकी के द्वारा मिली |
- सुकेश की सच्चाई के बारे में आप जानती थी ?
जैक्लीन ने पूछताछ में अधिकारीयों को बताया कि सुकेश के बारे में वो पहले से ही जानती थी |
- सच्चाई जानने के बाद भी आपने कोई कदम क्यों नहीं उठाया ?
उन्होंने बताया कि वो नहीं चाहती थी सुकेश से उनकी दोस्ती टूटे इसलिए उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया |
जैक्लीन फर्नांडीस ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए
पूछताछ में जैक्लीन और पिंकी को साथ बैठा कर सवाल किये गए |
कुछ सवालों के जवाबो में दोनों ओर से विरोधाभास देखा गया इसलिए पुलिस ने दोनों से क्रॉसचेक भी किया |
टीम की माने तो अभी पूछताछ प्रक्रिया कई दिनों तक चल सकती है |
टीम के अधिकारियों ने बताया की पूछताछ में जैक्लीन और पिंकी दोनों ने सहयोग नहीं किया है |
इसलिए पूछताछ के लिए दोनों को जल्द EOW ऑफिस आना होगा |
इस केस के आरोपी सुकेश चंदशेखर की अनसुने किस्से
- सुकेश चंद्रशेखर का जन्म 1989 में बैंग्लोर(कर्नाटक) में हुआ |
- सुकेश चंद्रशेखर का निक नाम बालाजी है |
- बालाजी को बचपन से ही लग्जरी जिंदगी जीने की आदत थी | इसी आदत ने उसे ठगी में धकेल दिया
- सुकेश ने 17 साल की उम्र में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे का दोस्त बनकर 1. 14 करोड़ की ठगी की |
- बालाजी को महंगी कारो का शौक था उसके पास रॉल्स रॉयस गोस्ट, बेंटले बेटाग्या जैसी महंगी कारें थी |
- सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल एक भारतीय अभिनेत्री है |
- लीना ने ‘ मद्रास कैफ़े ‘ और दक्षिण भारत की फिल्मों में काम किया है |
- सुकेश ने मशहूर अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीस की बहन को BMW लग्जरी कर गिफ्ट की |
हम उम्मीद करते है हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इस केस जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त हुई होंगी |
आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारियां इंटरनेट पर उपस्थित विश्वसनीय वेबसाइटों और न्यूज चैनलों से प्राप्त करने के बाद ही लिखी गयी है |
अभी इस केस में जांच जारी है इसलिए तथ्यों को प्रमाणिक रूप से सही या गलत नहीं कहा जा सकता है |
यदि इस आर्टिकल में किसी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी होने की सम्भावना पायी जाती है तो हमारी वेबसाइट इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी | धन्यवाद |