
राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल टैक्स प्लाजाओं को जल्द ही समाप्त कर दिया जायेगा | भारत सरकार इसकी जगह एक नयी योजना लाने जा रही है |
जो आम जनता के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी | इस योजना में कुछ क़ानूनी संसोधन चल रहे हैं | जिसके पूरे होते ही योजना को लागू कर दिया जाएगा |
हम अपने इस आर्टिकल में आपको राष्ट्रीय राजमार्गों से जुडी कुछ रोचक जानकारियां बताएंगे | कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़े |
क्या है टोल टैक्स
किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने के लिए दिया जाने वाला टैक्स, टोल टैक्स कहलाता है |
यह टैक्स राजमार्गों को बनाने में आयी लागत को पूरा करने के लिए जनता से लिया जाता है | यह टैक्स जनता से तब तक लेते है जब तक हाइवे बनाने में आयी लागत पूरी न हो जाये |
टोल टैक्स में आप नगद या ऑनलाइन माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकते है |
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 2019 से हर वाहनों में FasTag अनिवार्य कर दिया गया है |

FasTag क्या है ?
FasTag एक प्रकार का कार्ड है जिसमें एक चिप लगी होती है |
इस चिप में रेडियो फ़्रीक़वेंसी आइडेंटिफिकेशन होता है |
चिप की मदद से राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की लोकेशन आदि ट्रैक करने में मदद मिलती है |
टोल टैक्स में कमियाँ
वर्तमान में टोल टैक्स प्लाजाओं पर काफी लम्बी लाइनें देखने को मिल जाती है |
जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है |
टोल टैक्स पर कभी पैसों के लेन देन में देरी तो कभी सर्वर की समस्या देखने को मिलती है |
जिससे आम जनता को आये दिन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |
क्या है नयी स्कीम
अब आपको टोल प्लाजा की जगह ANPR कैमरे नजर आएंगे | इन कैमरों की खासियत होगी कि यह स्वतः वाहनों की नंबर प्लेट रीड कर सकेंगे |
नंबर प्लेट रीड करके यह सीधे वाहन मालिकों के बैंक अकाउंट से टोल की पैसों को काट लेंगे |
जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों का समय बर्बाद नहीं होता |
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस विषय में जानकारी दी |
उन्होंने कहा – यह योजना जल्द ही धरातल पर लाया जायगा |
कुछ क़ानूनी संसोधन चल रहे जिसके पूरे होते ही यह योजना लागू हो जाएगी |
यह योजना न ही केवल मानवहित के लिए होगी बल्कि इससे परिवहन क्षेत्र में भी आधुनिकता आएगी |
हम उम्मीद करते है आपको यह जानकारी काफी पसंद आयी होगी | आप राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी हमसे साझा करना चाहते है तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है | धन्यवाद !