Aadhar card के इन लाभों का फायदा जरूर उठायें

आधार कार्ड

Aadhar card एक पहचान पत्र है, जिसे भारत सरकार के द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है |

इसे जारी करने का कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) करती है |

इस कार्ड में 12 अंको की विशिष्ट संख्या होती है | इस संख्या की मदद से व्यक्ति की पहचान, और उसके पते का प्रमाण का सत्यापन किया जा सकता है |

भारत का प्रत्येक व्यक्ति आधार कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है भलें उसकी उम्र या जेंडर (लिंग) कुछ भी हो |

आप UIDAI पर जाकर इस कार्ड को बनवाने के लिए नामांकन कर सकते है | नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है |

आइये जानते है क्या है पूरी प्रक्रिया |

आधार कैसे बनता है ? 

भारत में आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का कार्य

भारत के हर व्यक्ति की बायोमेट्रिक (उँगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों की पहचान) के साथ-साथ डेमोग्राफिक(नाम, पता, जन्म-तिथि, फोटोग्राफ आदि) जानकारी इकट्ठा करना है |

डेटा इकट्ठा होने के बाद उसे केंद्रित डेटाबेस सिस्टम में जमा कर दिया जाता है, जिसे UID डेटाबेस कहते हैं।

भारत की यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी का मुख्य डेटा सेंटर हरियाणा के मानेसर में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में स्थित है |

यहाँ पर आधार का डेटा स्टोरेज होता है।

इसके बाद UIDAI संस्था 12 अंकों का यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर या यूआईडी (UID) भारत में रहने वाले व्यक्तियों को जारी करती है, जिसे भारत में Aadhar card के नाम से जानते है ।

दुनियाँ का सबसे बड़ा यह प्रोजेक्ट भारत के नागरिकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद करता है | 

आधार बनवाने की योग्यताएँ 

भारत सरकार चाहती है कि भारत में रहने वाले हर व्यक्तियों के पास उनकी पहचान के रूप में एक दस्तावेज हो |

यह दस्तावेज व्यक्तियों की पहचान के अलावा उनके पते के प्रमाण के रूप में कार्य करे |

भारत का प्रत्येक व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने की योग्यता रखता है |

आधार कार्ड सिर्फ व्यस्क व्यक्तियों का ही नहीं बल्कि नवजात शिशुओं का भी बनता है |

आप नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है | 

लाभ  

Aadhar card के लाभ निम्न प्रकार है | 

1 ) आधार कार्ड व्यक्तियों के पहचान के रूप में एक आवश्यक दस्तावेज है | 

2 ) आधार संख्या से आपको मोबाइल, फोन कनेक्शन, बैंकिंग, सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने में मदद मिलती है ।

3 ) किसी भी प्रकार के सत्यापन के लिए आधार कार्ड का होना आवश्यक है |

4) अगर आपके पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो Aadhar card को ही निवास प्रमाण के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है | 

5) सरकारी सब्सिडियों को प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है | 

6) बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है | 

7) गैस कनेक्शन में आधार लगाकर आप गैस सब्सिडी को सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है |  

Aadhar card बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आधार कार्ड बनवाते समय आपके पास निम्न 2 प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए | 

  • पते का प्रमाण (POA) 
  • पहचान का प्रमाण (POI) 

पते का प्रमाण (POA)

पते के प्रमाण के रूप में नीचे कुछ डॉक्यूमेंट लिखे हुए है जो आधार केंद्र पर आपको अपने साथ ले जानी है |  

  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • मतदाता पहचान पत्र 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • बिजली कनेक्शन की रसीद 
  • मनरेगा जॉब कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • मैरिज सेर्टिफिकेट 

पहचान का प्रमाण (POI) 

  • पासपोर्ट 
  • पैनकार्ड 
  • राशनकार्ड 
  • मतदाता पहचान पत्र 
  • आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस 
  • मनरेगा कार्ड 
  • शैक्षिक पहचान पत्र 
  • हथियार का लाइसेंस 
  • बैंक पास बुक (जिस पर आवेदक का नाम और फोटो हो )
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • किसी राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा उनके लेटरपेड पर आवेदक की पहचान का सत्यापन
  • MP/MLA/MLC/ निगम पार्षद/ ग्राम पंचायत मुखिया द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र 
  • स्कूल की टी सी
  • आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र 

नए आधार बनवाने के अलावा आप आधार कार्ड में जानकारियों को भी अपडेट करवा सकते है |

इसके लिए आपको Aadhar card  की आधिकारिक वेबसाइट http://uidai.gov.in  पर विजिट करना होगा | 

आधार कार्ड द्वारा भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को एक विशेष पहचान संख्या मिल सके |

इसके लिए भारत सरकार ने आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से मुफ़्त रखा है |

लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना चाहे तो

इसके लिए उसे सिर्फ 25 रुपए का शुल्क जमा करना होता है | |  

आधार कार्ड

क्या है Aadhar card आवेदन करने की प्रक्रिया ?  

आधार कार्ड की आवश्यकता और महत्वता को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति का दायित्व बनता है

कि वह आधार कार्ड अवश्य बनवा ले | Aadhar card बनवाने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करें |

चरण 1 ) 

अपना नजदीकी आधार केंद्र खोजें  

आप अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए आधार की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है |

जहां आपसे आपके राज्य का नाम और आपकी लोकेशन का पिन कोड पूँछा जायेगा |

आप अपने प्रदेश का नाम और अपने लोकेशन का पिन कोड लिख कर अपने नजदीकी आधार केंद्र को पता कर लेंगे |

आप उसी केंद्र पर आधार बनवाने के लिए निश्चित दिनांक और समय को ऑनलाइन Appointment ले सकते है |

इससे आधार केंद्र पर आपका काफी समय बच जायेगा | बिना Appointment लिए भी आप आधार केंद्र पर जा कर अपना Aadhar card बनवा सकते है | 

चरण 2 ) 

आधार केंद्र पर आवेदन करने की प्रक्रिया  

आवेदन फॉर्म आपको आधार केंद्र पर ही उपलब्ध हो जायेगा इस फॉर्म में आप अपना नाम, पता, उम्र, जैसी सभी जानकारियोंं को भरे |

भरी गयी सभी जानकारियों को पुनः जाँच ले | क्योंकि भरी गयी गलत जानकारी से आपके आधार कार्ड में भी वही गलतियां लिख कर आएंगी | 

आपकी बारी आने पर अब आपसे आप की तस्वीर, फिंगरप्रिंट स्कैन और आइरिस स्कैन लिया जाता है |

साथ ही आपके फॉर्म में लिखी गयी सभी जानकारियों को कंप्यूटर में फीड किया जायेगा |

फीड हुई सभी जानकारियां सही होने पर आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी जिसका प्रयोग Aadhar card की मूल प्रति प्राप्त होने तक सुरक्षित रखें | 

चरण 3 ) 

ऑनलाइन स्टेटस देखना 

आप समय समय पर आधार कार्ड की वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड का स्टेटस देख सकते है |

इसके लिए आप अपने स्लिप में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर पता कर सकते है कि आपके आधार कार्ड बनने की स्थिति क्या है ?    

चरण 4 ) 

आवेदक के पते पर आधार का डिस्पैच होना  

आवेदन से लगभग 8 -10 दिनों में आपका Aadhar card आपके आवासीय पते पर भेज दिया जायेगा | 

ऑनलाइन डाउनलोड करे ई – Aadhar card

आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (UIDAI) पर जाकर Get Your Aadhar पर जाकर क्लिक करेंगे  और अपना आधार नंबर, जन्मतिथि, और रजिस्टर मोबाइल नंबर डाल कर अपना आधार प्राप्त कर सकते है | 

आधार को बैंक खाते से लिंक करना

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2017 से सभी बैंक खातों में आधार लिंक करने के आदेश दे दिये है |

यदि आप अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ना चाहते है तो इस  माध्यम आधार लिंक कर सकते है |    

  • इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़े | 
  • बैंक का मोबाइल एप्लीकेशन
  • नजदीकी बैंक शाखा में जाकर Aadhar card लिंक कर सकते है | 
  • ATM
  • SMS सेवा
  • मोबाइल नंबर

आशा करते है हमारे इस आर्टिकल में आपको आधार कार्ड से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा |

हम भविष्य में आपके लिए ऐसी ही जानकरियां लाते रहेंगे | अगर आपके मन में इस विषय से जुड़ा कोई सवाल रह गया हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | धन्यवाद |  

Leave a Reply