BBA क्या है ? कैसे बनायें इसमें अपना करियर

BBA कोर्स

आज के दौर में हर युवाओं को  अपने करियर से लेकर कई सवाल होते है | जैसे 12 वीं के बाद क्या करे ? किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाये आदि ? इसलिए हम अपने इस आर्टिकल में युवाओं को BBA कोर्स की जानकारी देंगे जिससे वे एक अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकते है |

तो चलिए आपको इस कोर्स से जुडी पूरी जानकरी देते है |

BBA क्या है ? 

BBA ( Bachelor of Business Administration ) को व्यवसायिक प्रबंधन के नाम से जाना जाता है |

यह एक स्नातक स्तरीय कोर्स है | इसके अंतर्गत व्यापार के समस्त विषयों जैसे अर्थशास्त्र, फाइनेंस, संचालन, अकाउंट का विश्लेषण किया जाता है |

BBA में बिज़नेस एथिक्स, बिज़नेस इकोनॉमिक्स, मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज आदि विषयों पर विस्तार से अध्ययन करने का मौका मिलता है |

BBA कोर्स को करने के बाद आप अपने करियर में तरक्की कर सकते है |

इंटरमीडिएट के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से यह कोर्स किया जा सकता है | 

इस कोर्स की अवधि 

यह कोर्स 3 वर्षो का होता है | जिसमें कुल 6 सेमेस्टर होते है | BBA में 3 मेन स्पेशलाइजेशन होते है, मार्केटिंग, फाइनेंस, और ह्यूमन रिसोर्सेस मैनेजमेंट |

इसके अलावा इसमें बिज़नेस मैथमेटिक्स, बिज़नेस इकोनॉमिक्स, बिज़नेस एकाउंटिंग, बिज़नेस आर्गेनाइजेशन एंड सिस्टम शामिल है | 

क्या है इसकी खासियत  

इंटरमीडिएट के बाद आपके पास करियर चुनने के कई रास्ते होते है, यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है |

यदि आप व्यापार के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है तो यह कोर्स आपके लिए काफी बेहतर होगा |

यह आपके व्यापार से जुड़े ज्ञान स्तर को बढ़ायेगा | और आपके व्यक्तित्व का भी विकास करता है | 

इस कोर्स के फायदे 

  • BBA करने के बाद आप सरकारी और मल्टीनेशनल कम्पनियों में जॉब पा सकते है | 
  • आप खुद का स्टार्टअप कर सकते है जो आपको व्यापार करने में काफी मदद करेगा | 
  • BBA के बाद आप अगर MBA करना चाहते है तो इससे आपको कई और बेहतरीन क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे | 

इस कोर्स का सिलेबस 

BBA कोर्स के विषय निम्नलिखित है 

  • फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  • प्रिंसिपल ऑफ़ मार्केटिंग 
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट 
  • वैश्विक दक्षताओं और व्यक्तित्व विकास 
  • सप्लाई चैन मैनेजमेंट 
  • ग्रामीण विकास  
  • बिज़नेस लॉ 
  • बिज़नेस स्टैटिक्स 
  • बिज़नेस मैथ 
  • बिज़नेस एकाउंटिंग   

भारत में BBA के टॉप कॉलेज 

भारत में इस कोर्स से सम्बंधित प्रमुख कॉलेज कुछ इस प्रकार है | 

  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बंगलौर 
  • एमिटी इंटरनेशनल बिज़नेस स्कूल, नोएडा 
  • प्रबंधन अध्ययन संस्थान, नोएडा 
  • विल्सन कॉलेज, मुंबई 
  • शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ़ मैनजमेंट, मुंबई 
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र 
  • एस पी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजमेंट, मुंबई 
BBA कोर्स

 

कोर्स फीस

कोर्स औसत सालाना फीस 

फुल टाइम बीबीए 3 -6 लाख 

पार्ट टाइम बीबीए 45 -60 हजार 

ऑनलाइन बीबीए 27 – 30 हजार 

योग्यताएं  

BBA करने के लिए जरुरी योग्यताएं निम्नलिखित हैं –

  • छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या बोर्ड से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की हो।
  • छात्र को इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50%- 60% अंक प्राप्त हो।
  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी स्तर की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। बीबीए कोर्स के लिए कुछ कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए CAT एग्जाम की आवश्यता होती है, और कुछ कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लिया जाता है।
  • विदेशों में बीबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास एक अच्छा IELTS/TOEFL स्कोर होना चाहिए तथा छात्र अंग्रेज़ी भाषा में कुशल हो | 

प्रवेश परीक्षाएं 

जो छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद BBA करना चाहते है वो इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है | 

  • UGAT 
  • NPAT 
  • BHU UET 
  • IPMAT 
  • AUMAT 
  • FEAT 

BBA के बाद मिल सकती है ये नौकरियां 

  • बिज़नेस डेवलेपमेंट एग्जीक्यूटिव 
  • एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट 
  • मार्केटिंग एक्जक्यूटिव 
  • यात्रा एवं पर्यटन मैनेजर 
  • इवेंट मैनेजर 
  • अकाउंट मैनेजर 
  • ब्रांड मैनेजर

BBA के बाद आगे के अध्ययन के लिए कुछ कोर्स 

  • एमबीए 
  • पीजीडीएम 
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट 
  • मास्टर इन डिजिटल मार्केटिंग 
  • एमएमएम 
  • पोस्ट ग्रेजुएशन इन डाटा साइंस  

हम उम्मीद करते है आपको हमारे इस आर्टिकल में BBA कोर्स से जुड़े हर सवालो का उत्तर मिल गया होगा | यदि आपके मन में इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में हमसे साझा कर सकते है | धन्यवाद |

Leave a Reply