CCC Course के फायदे जो कर देंगे आपको हैरान

वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक होती जा रही है | आज ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य, व्यवसाय, सुरक्षा, व्यापार आदि क्षेत्रों में कंप्यूटर की उपयोगिता बढ़ती जा रही है | कंप्यूटर ने मानव जीवन की जटिलताओं को कम करके उन्हें सरल बनाया है | कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए CCC Course best है |
आज के समय में हर व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक चीजें पता होनी चाहिए |
वैसे तो कम्प्यूटर के कई कोर्स होते है पर कंप्यूटर की Basic Knowledge के लिए आप सरकारी संस्था NIELIT( National Institute of Electronic & Information Technology ) द्वारा संचालित CCC Course कर सकते है |
इस कोर्स के बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े |
CCC Course क्या है ?
CCC कंप्यूटर की जानकारी देने वाला एक कोर्स है | इसका संक्षेप में Course On Computer Concepts कहते है |
इस कोर्स में Parts of Computer, MS Office, Power Point, Internet आदि के बारे में बताया जाता है |
यदि आप कंप्यूटर कोर्स सीखना चाहते है तो यह कोर्स आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा |
CCC कोर्स के फायदे
- इस कोर्स के सर्टिफिकेट के द्वारा सरकारी व् गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने में मदद मिलती है |
- इससे आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी मिलती है |
- लेखपाल, पटवारी भर्तियों में CCC कोर्स के सेर्टिफिकेट को मान्यता दी गयी है |
अतः CCC Course करने के बाद आप इन भर्तियों में आवेदन कर सकते है |
कैसे करे यह कोर्स ?
यह कोर्स NIELIT द्वारा कराया जाता है |
इसलिए इस कोर्स को करने के लिए आप NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट http://nielit.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
या NIELIT द्वारा संचालित संस्थानों से भी यह कोर्स सीख सकते है |
कोर्स की फीस
यदि आप किसी शैक्षिक संस्थान में CCC Course सीखते है |
तो आपको यह कोर्स 2 से 3 महीने में सिखाया जाता है |
इसके लिए संस्थान आपसे 3000 से 4000 रुपए तक फीस लेता है |
जिसमे आपसे रजिस्ट्रेशन + संस्थान द्वारा कोर्स का शिक्षण शुल्क लिया जाता है |
लेकिन अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते है तो आपसे सिर्फ 500 रूपये + GST चार्ज ही लिया जाता है |
योग्यता
इस फॉर्म को भरने के लिए किसी भी प्रकार की योग्यता बाध्य नहीं है |
अर्थात कोई भी व्यक्ति इस कोर्स को सीख सकता है | और इसकी परीक्षा दे सकता है |
CCC फॉर्म आवेदन करने के लिए आयु सीमा
हर आयु वर्ग के लोग CCC Course के फॉर्म को भर सकते है |
आवेदन प्रक्रिया
CCC फॉर्म ऑनलाइन करते समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है |
कृपया फॉर्म ऑनलाइन करते समय इन्हें अपने पास अवश्य रखे |
- Email id
- स्कैन की गयी फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज ) (50 kb )
- मोबाइल नंबर
- स्कैन की हुई बाये अंगूठे का निशान (50 kb )
- आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ UPI ID
- स्कैन की हुई सिग्नेचर (50 kb )
ध्यान दें ?
CCC Course का आवेदन करते समय आपको इन बिन्दुओं का विशेष कर ध्यान रखना है |
- सबसे पहले आप गूगल पर NIELIT की वेबसाइट को ओपन करे |
- अब आप ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करे |
- आवेदन फॉर्म में दिए गए विकल्पों को ध्यानपूर्वक भरें |
- फॉर्म भरने के बाद सभी विकल्पों को पुनः जांच ले | और फॉर्म सबमिट करे |
- भविष्य की सुविधा के लिए प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख ले |

CCC ऑनलाइन परीक्षा
यह परीक्षा फॉर्म आवेदन से लगभग 2 महीने बाद होती है |
CCC Course की परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होता है |
परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर सबसे पहले आपको अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी |
इसके बाद आपको यह परीक्षा ऑनलाइन देनी होती है |
जिसमें आपसे 100 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते है | इनमें से 50 प्रश्नों के उत्तर सही होने पर आप इस परीक्षा में सफल माने जायेंगे |
सभी प्रश्नों को हल करने के लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जाता है |
परीक्षा की तैयारी
CCC परीक्षा के लिए आप ज्यादा से ज्यादा ccc ऑनलाइन टेस्ट दे यह आपके स्पीड को मेनटेन रखता है |
आप चाहे तो किसी बुकस्टाल से CCC Course से सम्बंधित बुक भी खरीद सकते है |
परीक्षा में इन टॉपिक्स को जरूर पढ़े |
- Introduction of Computer
- Introduction of operating system
- Microsoft office word
- Computer communication and Internet
- MS excel
- Basic finance term
- Microsoft office Power point
परीक्षा का रिजल्ट देखे |
एग्जाम के लगभग 3 – 4 महीने बाद इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है |
आप रिजल्ट देखने के लिए NIELIT की वेबसाइट http://student.nielit.gov.in पर लॉगिन सकते है |
परीक्षा परिणाम में अंको के आधार पर ग्रेड दिया जाता है | जो इस प्रकार है |
Correct answer | Grade |
50 -54 | D |
55 – 64 | C |
65 -74 | B |
75 – 84 | A |
85 – 100 | S |
कंप्यूटर के अन्य बेसिक कोर्स
- Microsoft office
- Typing couse
- Tally
- Web Designing Courses.
- VFX and 3D Animation courses..
- Operating Systems.
- Animation Courses.
- Tally Course.
- Computer Hardware Course
इस कोर्स के बाद मिलने वाली नौकरियां
- कंप्यूटर ऑपरेटर- यह कोर्स करने के बाद आप सरकारी व गैर सरकारी नौकरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन कर सकते है |
- डाटा एंट्री – CCC Course करने के बाद आप किसी कंपनी में डाटा एंट्री का काम भी कर सकते है |
- लेखपाल – इस कोर्स के बाद लेखपाल नौकरी में आवेदन किया जा सकता है |
- कंप्यूटर शिक्षक – आप किसी विद्यालय में कंप्यूटर भी पढ़ा सकते है |
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि कंप्यूटर आज सिर्फ दफ्तर के कार्यो के लिए ही नहीं बल्कि घर में मनोरंजन का साधन भी बन गया है |
यदि आपने अभी तक किसी भी प्रकार का कंप्यूटर कोर्स नहीं किया है |
और कंप्यूटर कोर्स सिखना चाहते है तो CCC कोर्स आपके लिए काफी बेहतर होगा |
हम उम्मीद करते है CCC Course से सम्बंधित हर प्रश्नों का उत्तर आपको मिल गया होगा |
हम भविष्य में भी कंप्यूटर के अलग- अलग विषयो पर विस्तृत जानकारी लाते रहेंगे |
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा अपने विचार और सुझाव देने के लिए आप हमे कमेंट जरूर दे | धन्यवाद |