Hotel management को चुनें और बनाएं अपना भविष्य उज्जवल |

Hotel managment

जब आप किसी अच्छे होटल में रुकते है या किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाते है | तब आप वहां की व्यवस्था और प्रबंधन से बेहद आराम और संतुष्ट महसूस करते होंगे | क्या आपको पता है इन होटलों को व्यवस्थित ढंग से चलाना कोई आम बात नहीं है | इसे चलाने के लिए Hotel management की जानकारी होनी चाहिए |

किसी होटल को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए एक कुशल प्रबंधक की जरुरत होती है |

जो उस होटल की जरूरतों के साथ-साथ वहाँ आने वाले हर व्यक्ति की सुख- सुविधाओं का ध्यान रख सके |

इसलिए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि इंटरमीडिएट के बाद आप Hotel management कोर्स करके एक अच्छे करियर की शुरुआत कर सकते है |

Hotel management क्या है ?  

किसी होटल में होने वाली सभी गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से चलाना ही होटल मैनजमेंट कहलाता है |

एक होटल में कई क्षेत्र होते है | जिनका अलग-अलग कार्य होता है | ये क्षेत्र निम्न प्रकार है –    

  • सेल्स एंड मार्केटिंग 
  • फ़ूड एंड बेवरेज 
  • फ्रंट ऑफिस 
  • एकाउंटिंग  
  • हाउस कीपिंग 
  • फ़ूड प्रोडक्शन 
  • किचेन 

इस कोर्स में होटल के सभी क्षेत्रों के प्रबंधन की जानकारी दी जाती है |

कोर्स के अंतर्गत ग्राहकों को डील करना, उनसे बात करना, व जरूरतों के हिसाब से उन्हें सेवा प्रदान करना आदि की शिक्षा दी जाती है |

Hotel management के लिए योग्यता 

  • इस कोर्स में प्रवेश के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 50 % अंक के साथ पास होना जरूरी है | 
  • Deploma in hotel management कोई भी इंटरमीडिएट स्टूडेंट कर सकता है | यह डिप्लोमा कोर्स 1 वर्ष का होता है | 

होटल मैनेजमेंट करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम 

यह कोर्स करने के लिए स्टूडेंट इन एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करनी होती है | जैसे कि 

  • AIMA
  • UGAT
  • BVP 
  • CET
  • HMCT 
  • GMAT 
  • NMAT
  • MAT
  • XAT

होटल मैनेजमेंट कोर्स सब्जेक्ट और सिलेबस 

एक होटल प्रबंधक को होटल के अलग- अलग क्षेत्रों में होने वाली समस्त गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए |

होटल का संचालन अच्छे ढंग से किया जा सके |

इसके लिए Hotel management में अलग – अलग विषयों की जानकारी दी जाती है जो इस प्रकार है | 

  • फ़ूड एंड बेवरेजिज़ प्रोडक्शन – इसमें खाना बनाने, उसे पकाने और कैसे उसे एक संतुलित आहार में बदला जाये इसकी पूरी जानकारी दी जाती है | 
  • होटल फाईनेंशियल एकाउंटिंग – इसमें होटल की सभी फाइनेंशियल पोज़िशन को रिपोर्ट करने के बारे में बताया जाता है | 
  • हाईजीन एंड फ़ूड सेफ्टी – भोजन को कैसे  बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों से सुरक्षित रखे जाये इसके बारें में बताते है | 
  • मैनेजमेंट प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिसेज – इसमें होटल में अनुशासन,स्टाप के साथ सही बर्ताव और उन पर नियंत्रण आदि की प्रक्रिया के बारे में सिखाया जाता है |  
  • होटल इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स – Hotel management में सिखाये गए आर्थिक सिद्धांतों का प्रयोग करके होटल को बेहतर ढंग से संचालित करने के बारे में बताया जाता है | 
  • हॉस्पिटैलिटी लॉ – ये एक लीगल और सोशल प्रैक्टिस है जिसमें होटल में आने वाले गेस्ट के साथ सही बर्ताव करने की शिक्षा दी जाती है।
  • ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनजमेंट – यात्रा से सम्बंधित जगहों की जानकारी, वहां पहुंचने के साधन और खाने -पीने से लेकर रुकने तक की योजना को मैनेज करने के बारे में बताया जाता है | 
  • मार्केटिंग ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस – प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करने के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटेजीज़  की जानकारी दी जाती है जिससे रिवेन्यू बढ़ाया जा सके |  
Hotel managment

होटल मैनजमेंट कोर्स 

स्टूडेंट चाहे तो Hotel management में Diploma कोर्स भी कर सकते है | यह सभी डिप्लोमा कोर्स 1 वर्ष के होते है | डिप्लोमा कोर्स के अंदर कई विषय शामिल है | जो निम्न प्रकार है |  

  • डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस, हाउस कीपिंग, फ़ूड बेवरेज सर्विसेज, मैनजमेंट स्किल, HR मैनजमेंट, स्किल ऑफ़ होटल एंड टूरिस्म मैनजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, फ़ूड प्रोडक्शन एंड न्यूट्रिशन, बेकरी एंड कन्फेक्शनरी  

होटल मैनजमेंट में अंडर ग्रेजुएट कोर्स

होटल मैनजमेंट में अंडर ग्रेजुएट कोर्स 3 वर्षो का होता है जिसमें कुल 6 सेमेस्टर होते है |

इस कोर्स को करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है जिसमें 10वीं और 12वीं में 55 % अंक होने आवयश्यक है |

अंडर ग्रेजुएट कोर्स के नाम कुछ इस प्रकार है | 

  • बैचलर ऑफ़ Hotel management, फ़ूड एंड बेवरेज, इवेंट मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, होटल मैनजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन, हाउस कीपिंग, टूरिस्म एंड ट्रवेल मैनजमेंट, मार्केटिंग मैनजमेंट, ट्रवेल मैनजमेंट, होटल मैनजमेंट इन अकाउंट 

होटल मैनजमेंट में मास्टर कोर्स

मास्टर कोर्स करने के लिए आपको पहले होटल मैनजमेंट में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करना होगा |

होटल मैनजमेंट में मास्टर कोर्स कुछ इस प्रकार है | 

  • मास्टर ऑफ़ होटल मैनजमेंट, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड होटल मैनजमेंट 

होटल मैनजमेंट कोर्स की फीस 

इस कोर्स में डिप्लोमा की फीस लगभग सालाना 30000 से लेकर 80000 तक देनी पड़ सकती है |

वही अगर आप  Hotel management में ग्रेजुएट कोर्स या मास्टर कोर्स करते है तो सालाना 40000 से लेकर 200000 तक भरनी पड़ सकती है |

करियर  

इस कोर्स के बाद आप भारत के प्रमुख होटलों में नौकरी पाने का मौका पा सकते है |

और जैसे जैसे इस क्षेत्र में अनुभव होता जायेगा विदेश में नौकरी पाने का मौका भी मिलता जायेगा | 

होटल मैनजमेंट के बाद मिलने वाली पोस्ट

यदि अपने एक अच्छे कॉलेज से होटल मैनजमेंट की पढ़ाई की है तो आपको निम्न पोस्टों पर नौकरी मिल सकती है | 

  • मैनेजर ऑफ़ होटल 
  • किचन मैनेजर 
  • इवेंट मैनेजर 
  • फ्रंट ऑफिस मैनेजर 
  • बैंकवेट मैनेजर 
  • शेफ 
  • फ्लोर सुपरवाइज़र 
  • रेस्टोरेंट मैनेजर 
  • वेडिंग कोऑर्डिनेटर 
  • फ़ूड सर्विस मैनेजर 

Hotel management के बाद मिलने वाली सैलरी 

अगर आप एक कुशल होटल प्रबंधक है तो आपकी सैलेरी सालाना  200000 से 300000 लाख तक हो सकती है | 

और जैसे जैसे आपको इस क्षेत्र में अनुभव होता जायेगा आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी |

भारत में होटल मैनेजमेंट के टॉप कॉलेज    

भारत में होटल मैनजमेंट के टॉप कॉलेज निम्न है- 

  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी,मुंबई 
  • होटल मैनजमेंट कैटरिंग एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी,केरल 
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, चेन्नई 
  • होटल मैनजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, लखनऊ 

हम उम्मीद करते है हमारे इस आर्टिकल में आपको Hotel management कोर्स से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ प्राप्त हुई होगी | इस विषय से जुड़े अपने विचार और सुझाव देने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते है | धन्यवाद |

Leave a Reply