हरियाणा पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, आज ही करें आवेदन

HP-Constable

HP Constable 2024 परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती से सम्बंधित अधिसूचना आधिकारिक रूप से एचएसएससी वेबसाइट पर घोषित कर दी गयी है।

इस परीक्षा का उद्देश्य हरियाणा पुलिस विभाग में उपलब्ध 6000 पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करना है। जिसमें 5000 पुरुष और 1000 महिला कांस्टेबलों के पद शामिल है।

इस वर्ष हरियाणा पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किये गए है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो गए है। तथा इस पद में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 तय की गयी है।

HP Constable भर्ती अवलोकन

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती
विवरण जानकारी
संगठन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी)
पद का नाम हरियाणा पुलिस कांस्टेबल
रिक्तियों की संख्या 6000
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024

महत्वपूर्ण तिथियाँ

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती
विवरण जानकारी
संगठन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी)
पद का नाम हरियाणा पुलिस कांस्टेबल
रिक्तियों की संख्या 6000
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024

आयु सीमा

HP Constable 2024 में आवेदन करने के लिये योग्य उम्मीदवार की आयु  18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सरकारी नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) जैसी विशिष्ट श्रेणियों के लिए आयु में छूट के विकल्प हैं।

HP Constable योग्यता

  • भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा।
  • मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत एक विषय के रूप में।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/अन्य राज्य : 0/-

  • महिला जनरल हरियाणा: 0/-

  • आरक्षित श्रेणी पुरुष : 0/-

  • आरक्षित श्रेणी महिला : 0/-

चयन प्रक्रिया

चरण 1 : शारीरिक परीक्षण

इस परीक्षा का मुख्या उदेश अभियार्थी की शारीरिक मानकों का आकलन करना है। यह केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है जिसका अर्थ यह है की इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। 

  • पुरुष उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) आवश्यक ऊंचाई 170 सेमी है।
  • पुरुष उम्मीदवार (आरक्षित वर्ग) आवश्यक ऊंचाई 168 सेमी है।
  • महिला उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) आवश्यक ऊंचाई 158 सेमी है।
  • महिला उम्मीदवार (आरक्षित वर्ग) आवश्यक ऊंचाई 156 सेमी है।

चरण 2 : शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • पुरुष दौड़ :  2.5 किलोमीटर 12 मिनट में
  • महिला दौड़ : 1 किलोमीटर 6 मिनट में

चरण 3 : लिखित परीक्षा

इसका मुख्य उद्देश्य योग्य उमीदवारों का सामान्य ज्ञान, तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का परीक्षण करना है। 

पाठ्यक्रम में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और संख्यात्मक क्षमता शामिल है।

चरण 4 : दस्तावेज़ सत्यापन

लिखित परीक्षा पास करने के बाद सफल अभियर्थिओ को अपने दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र को सत्यापित करवाना होगा। 

चरण 5 : चिकित्सा परीक्षण

यह चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है की चुने हुए अभियार्थी शारीरिक तौर पर फिट है और वह कांस्टेबल के कठिन कर्तव्यों का भर उठा सकते है। 

HP Constable आवेदन कैसे करें?

  • एचपीएससी वेबसाइट पर जाएं।
  • “पुलिस विभाग 2024 के तहत कांस्टेबल की भर्ती” खंड में जाएं।
  • “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
  • मूल और शैक्षिक योग्यता विवरण प्रदान करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें, जिसमें फोटो और हस्ताक्षर शामिल हों।
  • उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से लागू शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

HP Constable महत्वपूर्ण लिंक्स

Leave a Reply