ICC World Cup 2023 : शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का महाकुम्भ

ICC Worldcup 2023

ICC World Cup दुनिया भर में सबसे प्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है। इसमें दुनिया भर की शीर्ष टीमें इस सर्वोच्च पुरस्कार पाने के लिये एक दूसरे से स्पर्धा करती है। ICC World Cup 2023  का आयोजन भारत में होना निश्चित हुआ है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर से नवंबर 2023 के बीच में खेला जायेगा।  

ICC World Cup 2023 क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण है यह एक चतुष्कोणीय एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। जो की पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेला जायेगा। 

टूर्नामेंट में कुल निम्लिखित 10 टीमें हिस्सा लेंगी: 

भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज। 

इसमें पहली आठ टीमें क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के माध्यम से क्वालीफाई कर चुकी हैं। जबकि अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में हो रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के अंत में निर्धारित किए जाएंगे। जो 9 जुलाई को समाप्त होगा।

ICC World Cup World Cup 2023 राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम अन्य नौ टीमों से एक बार खेलेगी। फिर शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

टूर्नामेंट के लीग मैच भारत में इन 10 स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे: अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे और तिरुवनंतपुरम। उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ICC World Cup 2023 मैच वेन्यू

ICC World Cup 2023 Schedule Hindi

ICC Cricket World Cup Winners List

Year Winner Hosting Country Runner-up
1975 West Indies England Australia
1979 West Indies England England
1983 India England West Indies
1987 Australia India and Pakistan England
1992 Pakistan Australia and New Zealand England
1996 Sri Lanka Pakistan and India Australia
1999 Australia England Pakistan
2003 Australia South Africa India
2007 Australia West Indies Sri Lanka
2011 India India and Bangladesh Sri Lanka
2015 Australia Australia and New Zealand New Zealand
2019 England England and Wales New Zealand
2023 TBA India TBA

Leave a Reply