
UP Police भर्ती द्वारा विभाग में 28812 रिक्त पदों को भरने का आदेश दिये है |
उत्तर प्रदेश के युवकों और युवतियों के लिए पुलिस में जाने के लिए यह एक अच्छा मौका हैं | इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 5200 – 20200 पे स्केल साथ में ग्रेड पे 2000 दिया जायेगा |
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती की तैयारी चालू कर देनी चाहिए | पुलिस भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से करायी जायेगी | भर्ती प्रक्रिया से जुडी जानकारी जानने के लिए कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़े |

UP Police भर्ती के लिये योग्यता
- उम्मीदवार 12 + 2 (समकक्ष) उत्तीर्ण हो |
UP Police भर्ती के लिये आयु सीमा
पुरुष उम्मीदवार की उम्र 18 – 23 होनी चाहिए | जिसमें SC / ST उमीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रवधान है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जाकर देखें |
महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 18 -26 है | पुरुषों की तरह SC / ST महिला उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रवधान है।
UP Police भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- Gen /OBC – 400 रुपये
- SC /ST – निशुल्क
उम्मीदवार आवेदन शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते है |
UP Police भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
- आप पहले UPPRPB की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें |
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखेगा | इसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ कर भरें |
- अब आवेदन शुल्क जमा कर पूर्वलोकन बटन दबाये |
- जाँच करें कि भरे हुए सारे विवरण सही है या नहीं | यदि कहीं गलती हो तो उसे सही करें |
- अंत में सबमिट बटन दबा कार फॉर्म को सबमिट कर दें |
परीक्षाओं के प्रकार
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा
UP Police भर्ती की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रिजनिंग, मैथ, राज्यव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भारत का इतिहास, भारत का भूगोल, उत्तर प्रदेश का सामान्यज्ञान, हिंदी जैसे- विषयों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने होंगे |
इन्हीं के परिणाम के आधार पर आपकी मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी |
शारीरिक दक्षता परीक्षा
इसमें पुरुषो को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में लगानी होगी | वही महिलाओ के लिए यह दौड़ 1600 मी की रहती है जोकि 8.3 मी में पूरी करनी होती है |
इसके लिए आपको कई महीनों पहले से प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है |
UP Police शारीरिक मानक परीक्षा
UP Police भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा में अभ्यार्थियों की लम्बाई, वजन और चौड़ाई की माप की जाती है |
इन सभी परीक्षाओं में पास अभ्यार्थियों की एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी |
इस भर्ती से जुडीं जानकारी आपको कैसी लगी | कमेंट करके जरूर बताये | सरकारी नौकरी से जुडी जानकारियाँ पाने के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे | धन्यवाद