दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

दुनिया की सबसे महंगी बाइक

आज के समय में मोटर बाइक की आवश्यकता लगभग हर व्यक्ति को है। ज्यादातर लोग इसे अपनी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिए में प्रयोग में लाते है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें महंगी से महंगी बाइक्स खरीदने का शौक रहता है, यदि यही शौक आपके अंदर भी है तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि हम आपको दुनिया की सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने जा रहे है, यह बाइक कौन सी है ? इसके फीचर्स क्या है ? आखिर क्यों यह इतनी महंगी है यह सभी जानकारी आपको यहाँ पढ़ने को प्राप्त होगी तो चलिए अब लेख को पढ़ना प्रारम्भ करते है।

दुनिया की सबसे महंगी बाइक

Neiman Marcus Limited Edition Fighter  है दुनिया की सबसे महंगी बाइक। इस बाइक की पूरी बॉडी और इंजन हैण्डमेड है और इसे टाइटेनियम, एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इस मोटरसाइकिल का डिज़ाइन एक विंटेज फाइटर जेट से प्रेरित होकर बनाया गया है,

कंपनी ने इसमें 2.0 लीटर का V – Twin पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है। जोकि एक एयर कूल्ड इंजन है। साथ ही साथ यह मोटरसाइकिल को 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ा सकता है। यह इंजन 131 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है।

इसकी कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 91.3 करोड़ रुपए है। 

दुनिया की सबसे महंगी बाइक

Neiman Marcus Limited Edition Fighter Features

लेकिन क्या आपको पता है, इसके महंगे होने की मुख्य वजह क्या है ?आइये जानते है इस बाइक के फीचर्स के बारे में । 

Model Name Neiman Marcus Limited Edition Fighter
Engine V-Twin, Air-Cooled
Displacement 1966.55 cc
No. of Cylinders 2
Valves Per Cylinder 4
Fuel Supply Fuel Injection
Cooling System Air Cooled
Ignition Digital
Lubrication Wet Sump
Transmission 6-Speed
Front Brakes Dual Disc Brakes
Top Speed 300 kmph

कीमत ( भारतीय मुद्रा के अनुसार ) - 91. 3 करोड़ रुपए

यह तो जानकारी रही दुनिया की सबसे महंगी बाइक Neiman Marcus Limited Edition Fighter के बारे में। यदि आप दुनिया की सबसे मंहगी कार के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें। चलिये अब जानते है दुनिया की 5  ऐसी बाइक्स के नाम जिन्हें वर्ल्ड  की  सबसे  महंगी  बाइक के रूप में जाना जाता है।   

दुनिया की 5 सबसे महंगी बाइक्स

1949 E90 AJS पॉरक्यूपाइन - 58 करोड़

दुनिया की सबसे महंगी बाइक second

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है  1949 E90 AJS पॉरक्यूपाइन है इसकी कीमत करीब 58 करोड़ रूपए है, इस बाइक में एल्यूमिनियम एलॉय के साथ एक पॉवरफुल 500 सीसी इंजन लगाया गया है। जो इसे 250 किमी / घंटा की रफ़्तार से दौड़ने में मदद करता है। 

वर्ष 1949 इस बाइक की केवल 4 इकाइयाँ निर्मित की गई थीं। इनमें से एक बाइक के साथ लेस ग्राहम ने विश्व चैंपियनशिप में जीत भी हासिल की थी। यह बाइक फीचर्स और सुविधाओं में किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। 

ईकॉस ES1 स्पीरिट - 29 करोड़

दुनिया की सबसे महंगी बाइक

आजकल, स्पोर्ट्स बाइक ने युवाओं के बीच में धूम मचा राखी है । हालांकि, कुछ विंटेज बाइकें ऐसी हैं जो आज भी मूल्यवान और शानदार हैं। ईकॉस ES1 स्पीरिट भी इनमें से एक है। भारतीय रुपयों में इसका मूल्य लगभग 29 करोड़ रुपए है।

इस बाइक की उच्चतम गति 370 किमी प्रति घंटा थी, हालांकि वर्तमान में इसे 299 किमी प्रति घंटे तक कम कर दिया गया है। इस बाइक को ब्रिटिश और अमेरिकी कंपनियों ने संयुक्त रूप से तैयार किया था।

इसे चलाने के लिए किसी भी व्यक्ति को विशेष दो हफ्तों की प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बाइक में स्विमिंग और रियर सस्पेंशन सिस्टम शामिल है। दुनिया की सबसे महंगी बाइक में इसें दूसरी सबसे महंगी बाइक के रूप में जाना जाता है।

हिल्डेब्रांड और वोल्फमुलर - 28.96 करोड़

विश्व की पहली मोटरसाइकिल हिल्डेब्रांड और वोल्फमुलर का आविष्कार गॉटलीब डैमलर और विल्हेम मेबैक ने 1885 में किया था। यह दुनिया की पहली पेट्रोलियम से चलने वाली मोटरसाइकिल थी। इस बाइक की दिखावट से आप हैरान हो सकते हैं, क्योंकि यह एक साइकिल की तरह दिखती है।

इस बाइक की मूल्य 28. 96 करोड़ है। इसे 1894 में पहली बार प्रस्तुत किया गया था। इसमें सबसे खास बात है कि यह एक बिना क्लच की बाइक है।

बीएमएस नेहमेसिस - 24.82 करोड़

बीएमएस नेहमेसिस दुनिया की सबसे महंगी बाइक में शामिल है इसकी कीमत लगभग 24. 82 करोड़ रुपए है। आपको यह जानकर हैरान होगी कि इस बाइक में साइड स्टैंड नहीं होते है। बाइक के निर्माण में सोने का उपयोग किया गया है, इसलिए इसकी कीमत काफी अधिक है।

इस बाइक में स्विंगआर्म और रियर सस्पेंशन भी दिए गए है, जिसकी सहायता से आप इसे जमीन से लगभग 10 इंच ऊपर उठा सकते हैं और आसानी से पार्क कर सकते हैं। इस बाइक में एलुमिनियम एलॉय के साथ शक्तिशाली 500 सीसी इंजन का प्रयोग किया गया है। जो इसे अधिकतम 250 किमी की रफ़्तार देने में मदद करता है।

हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप - 12.30 करोड़

हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप की डिज़ाइन काफी शानदार है। दुनिया की सबसे महंगी बाइक में शामिल हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप बाइक की कीमत करीब 12.3 करोड़ रुपए है। जब इसे लॉन्च किया गया था, तब इसकी मूल्य वर्तमान मूल्य के लगभग दोगुना था।

इस वजह से यह बाइक दुनिया की सबसे अधिक महंगी बाइकों में से एक है। इस बाइक में 200 हॉर्स पावर का V4 फोर स्ट्रोक इंजन प्रयोग किया गया है जो इसे 370 किमी / घंटा की रफ़्तार देने में मदद करता है।

FAQ

प्रश्न – दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है और इसकी स्पीड कितनी है?

उत्तर – दुनिया की सबसे महंगी मोटर  बाइक का नाम नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर है। इस बाइक की गति 305 किलोमीटर प्रति घंटे आकी गयी है। इसकी बॉडी टाइटेनियम, एल्यूमिनियम, और कार्बन फाइबर से निर्मित है।

प्रश्न – दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक कौन सी है?

उत्तर – दुनिया की सबसे तेज बाइक्स में पहला स्थान डॉज टॉमहॉक को प्राप्त है। यह बाइक इतनी उच्च गति तक पहुंच सकती है कि इसे 420 मील (676 किलोमीटर) की गति तक चलाया जा सकता है। 

प्रश्न – भारत की सबसे महंगी बाइक का नाम क्या है?

उत्तर – कावासाकी निन्जा H2 भारतीय बाजार में वर्तमान में उपलब्ध सुपरबाइक्स में सबसे महंगी बाइक है। इस बाइक की आरंभिक कीमत 79.90 लाख रुपये है, और यह करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। इस मोटरसाइकिल का इंजन 998 सीसी का है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको बताया गया कि दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम क्या है साथ ही साथ आपने इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में भी जानकारी हासिल की, इतना ही नहीं आपको यहाँ पर दुनिया की 5 सबसे महंगी बाइक के नाम और उनके फीचर्स बताये गए हम उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई होगी ऐसी ही खास जानकरियों से रूबरू होने के लिए इस वेबसाइट को विजिट करते रहे। 

धन्यवाद !

Leave a Reply