10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

vishwa hindi diwas

अंग्रेजी और मंदारिन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। यह एक ऐसी भाषा है जिसे लगभग दुनिया का हर व्यक्ति सुनकर समझ सकता है, भारत में हिंदी दिवस 14 सितम्बर जबकि vishwa hindi diwas 10 जनवरी के रूप में मनाया जाता है, आज आप इस लेख में जानेंगे कि विश्व और भारतीय हिंदी में दिवस में क्या अंतर है और इनके क्या महत्व है तो चलिए इस खास जानकारी को पढ़ना प्रारम्भ करते है।

हिंदी भाषा की शुरुआत

लगभग 1000 वर्ष पूर्व hindi bhasha का उद्गम संस्कृत भाषा से हुआ। संस्कृत विश्व की प्राचीन भाषाओं में एक है इस भाषा का प्रयोग प्राचीन ग्रंथो और आर्यो के दैनिक बोलचाल में देखने को मिलती थी।

कई इतिहासकार यह भी मानते है कि सिंध घाटी के समीप भू भाग को हिन्द बोला जाता था और यहाँ पर उपयोग की जाने वाली भाषा को “ हिंदी “ भाषा का नाम दिया गया।

14 सितम्बर 1949 भारतीय सविधान के अनुच्छेद 341 से 351 तक हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थान दिया गया और तभी इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व में तीसरा स्थान ( vishwa hindi diwas )

मित्रों क्या आपको पता है कि vishwa hindi diwas kab manaya jata hai aur kyo, तो आपको बता दूँ पूरे विश्व में अंग्रेजी और चीन की भाषा “ मंदारिन “ के बाद हिंदी भाषा का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है, विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 10 जनवरी 2006 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी, तभी से इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में पहचान मिली।

हिंदी के जनक

हिंदी गद्य और पद्य में कई महान लेखकों और कवियों की रचनाओं पढ़ने को मिलती है, जिसमें लेखक भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने अपनी कई रचनाओं में हिंदी भाषा को बहुत ही सुन्दर और सरलता के साथ दर्शाया है। इस कारण भारतेन्दु हरिश्चंद्र को हिंदी का जनक कहा जाता है, सत्यवादी हरिश्चंद्र, भारत दुर्दशा, अंधेर नगरी आदि इनकी प्रमुख रचनाएँ है।

Hindi diwas important fact

  • भारत के अलावा हिंदी भाषा का प्रयोग इसके पडोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मारीशस, भूटान आदि देशों में भी किया जाता है।
  • भारत में करीब 43 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है, बाकि लोग आपकी क्षेत्रीय भाषा तमिल, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, पाली व अन्य भाषा का प्रयोग करते है।
  • हिंदी के प्रथम कवि सरहप्पा है जबकि कुछ विद्वान् चंदबरदाई ( पृथ्वीराज रासो ) को हिंदी का प्रथम रचियता मानते है।
  • संस्कृत hindi bhasha की जननी है।
  • 14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना गया।
  • विश्व में सबसे पुरानी भाषा मिस्र देश की Egyptian 2690 BC और इसके बाद संस्कृत भाषा 1500 BC के समय की मानी जाती है।
  • भारत में शुद्ध हिंदी का केंद्र उत्तर प्रदेश के इलाहबाद, काशी और अवध क्षेत्र को माना गया है।

निष्कर्ष-

इस लेख में आपको hindi diwas date से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को बताने का प्रयास किया गया, जिसमें आपने भारतीय और विश्व हिंदी दिवस के बारे में कई रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा इसके अलावा आपने भारत में हिंदी भाषा की शुरुआत के बारे में जानकारी हासिल की, उम्मीद करते है हमारी यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी।

धन्यवाद !