इजरायल के शहर में मिला 1200 साल पुराना आलीशान महल, आपको हैरान कर देंगी महल से जुड़ी ये बातें |

इजरायल के शहर में मिला 1200 साल पुराना आलीशान महल, आपको हैरान कर देंगी महल से जुड़ी ये बातें |

पुरातत्व विभाग के खोजकर्ताओं को जमीन की खुदाई में एक आलीशान महल मिला है | यह महल इजरायल के दक्षिणी इलाके में नेगवे नाम के स्थान पर मिला |

ऐसा पहली बार हुआ है कि इस शहर में इतनी पुरानी ऐतिहासिक इमारत जमीन की खुदाई से मिली हो | इस महल को देखने के लिए इलाके में काफी भीड़ लगी हुई है। 

इस विषय से जुड़ी खास जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े | 

महल से जुड़े रोचक तथ्य    

  • खोजकर्ताओ के अनुसार यह आलीशान महल 10 वी सदी में इजरायल की सबसे बड़ी इमारत थी |
  • इस महल के मध्य में एक बड़ा आँगन है इस आंगन के चारों तरफ कई कमरें बने हुए है | 
  • शोधकर्ताओ का यह अनुमान है कि इन कमरों का निर्माण सामानों को सुरक्षित रखने के लिए किया गया होगा | 
  • यह महल रेगिस्तान की जमीन पर पाया गया है जहाँ गर्मियों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है | 
  • गर्मियों में इतने अधिक तापमान होने के बावजूद भी ये सभी कमरें भीतर से ठंडे रहते है | 
  • टीम को खुदाई के दौरान महल में कुछ कांच के टुकड़े भी मिले है | 
  • शोध में पाया गया कि ये टुकड़े प्रयोग में लाये जाने वाले कांच के बर्तनों के हो सकते है | 
  • इसके अलावा महल में एक संगमरमर का दालान (चबूतरा| भी मिला है |

किसका होगा ये महल ?

इतिहास ज्ञाताओं के अनुसार यह इमारत 10 वीं सदी में इजरायल के किसी मुस्लिम शाही परिवार की रही होगी | 

ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि कुछ महीने पहले इसी महल के करीब एक मस्जिद भी पायी गयी थी | 

जिसका निर्माण महल में रहने वाले सुरक्षा सैनिकों के इबादत के लिए किया गया होगा |

महल के अलावा इजरायल की ये चीजें है ख़ास 

  • यह एक शक्तिशाली देश है | यहां की सैन्य शक्ति के आगे कई देश झुक चुके है | 
  • इजरायल एक मात्र ऐसा देश है जिसने अब तक किसी जंग में हार का सामना नहीं किया है |
  • यह देश पूरी तरह से एंटी बैलेस्टिक मिसायल डिफेंस में एक्सपर्ट है | 
  • इजरायल ने खुद के सैटेलाइट सिस्टम को बेहद अच्छे ढंग से संचालित किया है |
  • यहां के 90 % लोग सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करते है | 
  • (येरुसलम) इजरायल यहूदियों, मुस्लिमों और ईसाइयों का पवित्र स्थान है | 
  • इन तीनों धर्मो में इस पवित्र स्थान को लेकर विवाद बना रहता है |

आलीशान महल में आधुनिकता भी देखने को मिली 

सोचिये आज से 1200 साल पूर्व उन मनुष्यों की बुद्धिमत्ता कितने कमाल की रही होगी | जिन्होंने इस भव्य इमारत का निर्माण किया होगा | 

इस महल में ऐसी तकनीकियों का प्रयोग किया गया है जिससे गर्मियों में इसके अंदर उच्च तापमान का प्रभाव न पड़े | 

महल में तापमान को ठंडा रखने का दूसरा कारण यह भी है जिससे इसमें रखी गयी चीजों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सके | 

पुरातत्व टीम को अब तक इज़रायल से क्या-क्या मिला 

इजरायल में इससे पहले पुरातत्व विभाग ने कई अन्य चीजों को भी तलाशा है जो निम्न प्रकार है | 

इज़रायल के दुर्लभ सिक्के 

वर्ष 2020 में यवन प्रान्त (इजरायल) में पुरातत्व टीम द्वारा एक खुदाई की गयी जिसमें टीम को 425 दुर्लभ सिक्के प्राप्त हुए थे | 

शोध में पाया गया कि सभी सिक्के लगभग 1100 साल पुराने है और स्वर्ण धातु से निर्मित है | 

इजरायल का मकबरा 

आलीशान महल से कुछ ही दूरी पर गलील नाम का एक स्थान है | जहाँ कुछ वर्ष पूर्व पुरातत्व विभाग को एक 1800 साल पुराना मकबरा भी मिला था |

इस मकबरे में एक कब्र पर रोमन भाषा में चेतावनी सन्देश लिखा गया था | 

जिसमें यह बताया गया कि इस कब्र को खोलने वाला व्यक्ति कभी भी जीवित नहीं रह पायेगा | 

जबकि ऐसा तथ्यों में बिल्कुल भी नहीं पाया गया |

इजरायल

इजरायल के प्रसिद्ध  स्थान 

यह महल इजराइल के नेगवे शहर में पाया गया है | इस आलीशान महल के अलावा इजराइल अन्य कई स्थानों के लिए प्रसिद्द है |

इजरायल में येरुशलम यहूदियों का एक पवित्र स्थल है |

यहूदियों का पवित्र सोलोमन यहीं स्थित है जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था | ईसाइयो के प्रभु ईसामसीह की यह कर्म भूमि है |

मुस्लिमों के पैगम्बर हजरत मोहम्मद इसी स्थान से जन्नत गए | इजरायल अपनी भाषा हिब्रू के लिए भी प्रसिद्ध है | इसकी खाशियत यह है की यह दाएं से बाएं की ओर लिखी जाती है |

वर्तमान में महल के आस पास की स्थिति 

आलीशान महल के आस पास के इलाकों में इस महल को देखने के लिए काफी उत्सुकता है |

पुरातत्व विभाग की टीम का मानना है कि अभी इस महल पर शोध जारी रहेगा |

खुदाई करके उस महल में रहने वाले लोगों की संस्कृति, रहन सहन, तौर-तरीके, भाषाशैली आदि पर विश्लेषण किया जाएगा |

अधिकारियों की बात माने तो यह खुदाई अभी कुछ दिन और चलेगी | खुदाई के आस पास सुरक्षा-कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि पुरातत्व विभाग को किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो |

आलीशान महल की इस खोज के बाद पुरातत्व विभाग शहर के अन्य ऐतिहासिक जगहों का भी विश्लेषण करेगी |

टीम का कहना है कि जब तक पूरी खुदाई करके इमारत का संरक्षण नहीं कर लिया जाता तब तक इसे आम लोगों के लिए बंद रखा जायेगा | 

पुरातत्व विभाग की टीम का मानना है कि जल्द ही खुदाई पूरी करके सारे साक्ष्य इकट्ठा कर लिए जायेंगे | 

हमारा यह आर्टिकल आलीशान महल आपको कैसा लगा ? कमेंट में जरूर बताये |हम भविष्य में ऐसी ही रोचक जानकारियां आपके लिए लाते रहेंगे |

इस विषय से जुड़े अपने सवाल, विचार और सुझाव देने के लिए हमें कमेंट जरूर करें | धन्यवाद 

Leave a Reply