सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 इस बार शो में क्या- क्या है खास ?

रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स एक बार फिर अपने दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है | यह शो अपनी संगीत प्रस्तुति के लिए काफी पसंद किया जाता है |इस बार शो में कुछ बदलाव किये गए है जिससे दर्शको को यह शो और भी ज्यादा पसंद आने वाला है |
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन -9 की हर खास जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े |
आर्टिकल में 1- सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन का प्रसारण | | 1.1 लिटिल चैंप्स सीजन 9 का ऑडिशन 2- सीजन – 8 की कुछ झलकियां 2.1 सीजन – 8 की विजेता आर्यनंदा के बारे में कुछ खास बातें 3- सा रे गा मा लिटिल चैंप्स में ऑडिशन से विजेता तक सफर 3.1 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3.2 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 3.3 ऑडिशन के बाद की प्रक्रिया 4- विजेता बनने के बाद जिंदगी |
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 प्रसारण
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स (सीजन 9 ) 15 अक्टूबर 2022 से जी टीवी चैनल पर प्रत्येक शनिवार और रविवार रात्रि 9 बजे प्रसारित किया जायेगा | इस बार लिटिल चैंप्स सीजन 9 में जाने माने संगीतकार शंकर महादेवन आपको जजिस की सीट पर नजर आएंगे |
इसके अलावा अन्य 2 जजों में नीति मोहन और अनु मालिक का नाम शामिल है |
रिअलिटी शो में देश के अलग अलग राज्यों से आये बाल संगीत कलाकार अपनी परफॉरमेंस से जजिस का दिल जीतेंगे |
लिटिल चैंप्स सीजन 9 का ऑडिशन
इस शो ने भारत के अलग अलग शहरों में नन्हे बाल संगीतकारों की खोज पूरी कर ली है |
शो का पहला ऑडिशन 20 – 21 अगस्त 2022 को देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था जिसमें कई प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
इसके अलावा देश के अन्य बड़े शहरों जैसे पुणे, कोलकता, अमृतसर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ में भी शो के ऑडिशन किये गए |ऑडिशन में चुने हुए कंटेस्टेंटों को मुंबई ऑडिशन के लिए बुलाया गया |
जहाँ चुने गए सभी प्रतिभागियों को मुख्य जजिस के सामने अपनी परफॉरमेंस देने का मौका मिल |
शो के पहले एपीसोड में आप चुने गए सभी प्रतिभागियों के परफॉरमेंस देख पाएंगे |
पिछले सीजन – 8 में भी आर्यनंदा ने अपनी बेस्ट परफॉरमेंस से फायनल राउंड तक जगह बना ली और फाइनल ट्राफी भी अपने नाम की थी |
आईये पिछले सीजन – 8 की कुछ झलकियों पर नजर डालते है |
सीजन – 8 की कुछ झलकियां
सा रे गा मा पा सीजन -8 की शुरुआत ज़ी टी वी पर 29 फरवरी 2020 से की गयी थी |
सीजन -8 में जज की कुर्सी पर उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार शानू दिखाई दिए थे |
बाद में उदित नारायण और कुमार शानू की जगह हिमेश रेशमियां और जावेद अली दिखाई दिए |
इस शो को कलाकार मनीष पॉल ने होस्ट किया |
पिछले सीजन में ऑडिशन राउंड के बाद चुने गए कुछ कलाकारों के नाम इस प्रकार है |
- आर्यनंदा आर बाबू
- रानिता बनर्जी
- गुरुकीरत सिंह
- ज़ैद अली
- माधव अरोरा
- तनिष्क सरकार
- सक्षम सोनवाने
- अनन्या शर्मा
- सई जोशी
- राधिका मिश्रा
- सौम्या शर्मा
- बॉबी वर्मा
- सतीश कुमार
- हंसराज दत्ता
- धानी शाक्य

सीजन – 8 की विजेता आर्यनंदा के बारे में कुछ खास बातें |
- सीजन -8 में सभी कलाकरों ने अपने अभिनय से जजिस और जूरी मेंबरों का दिल जीता था |
- और अंत में आर्यनंदा आर बाबू सीजन की मुख्य विजेता के रूप में चुनी गयी |
- आर्यनंदा बाबू मूल रूप से केरल के कालीकट स्थान से है |
- इनके माता- पिता दोनों संगीत की दुनिया से ताल्लुख रखते है |
- बचपन से ही संगीत के वतावरण में पली बड़ी आर्यनंदा को भारतीय शास्त्रीय संगीतों का विशेष ज्ञान है |
- आर्यनंदा बाबू पूर्व में सा रे गा मा पा तमिल की रनर उप विजेता भी रह चुकी है |
- सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन -8 के पूरे सफर में आर्यनंदा ने शास्त्रीय संगीतों के अलावा वेस्टर्न गानों से भी संगीत की शमां बांध दी |
- आर्यनंदा दक्षिण भारत की है इसलिए उन्हें हिंदी कम आती है |
- वह अपने हर गाने को मालयम भाषा में लिख कर याद करती थी और फिर गाती |
- वो घंटो गाने का रियास करती थी ताकि उनके हिंदी के हर शब्द गाने में सही सुनाई दे |
- उनकी इसी मेहनत ने उन्हें सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन – 8 का विनर बन दिया |
सा रे गा मा लिटिल चैंप्स में ऑडिशन से विजेता तक सफर
इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने से पहले आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा | आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीको से रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आपको शो की वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
- यहां आपको फॉर्म भरना होगा जिसमें आपने नाम, एड्रेस, संगीत का प्रकार आदि जानकारी भरेंगे |
- पूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें |
- इसके बाद आपको अपने गाने की वॉइस रिकॉर्डिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग क्लिप अपलोड करना होगा |
- आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संपन्न हो चुका है |
- जल्द ही आपको ऑडिशन की सूचना दे दी जाएगी |
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
- इन रियलिटी शो के ऑडिशन भारत के कुछ बड़े शहरों में किये जाते है |
- आप अपने आइडेंटिटी कार्ड्स दिखाकर ऑडिशनों में हिस्सा ले सकते है |
- इस ऑडिशन में चयन के बाद आपको मुंबई ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है
- यह एक लंबी प्रक्रिया है | आइये इसे विस्तार से जाने |
ऑडिशन के बाद की प्रक्रिया
- पहले ऑडिशन में चयन होने के बाद आपको मुंबई आने के लिए बोला जाता है |
- मुंबई में आपको कई चरणों में ऑडिशन देने होते है |
- जिसके बाद आपको मुख्य जजों के सामने अपनी परफॉरमेंस देने का मौका मिलता है |
- कंटेस्टेंट के हर परफॉरमेंस के बाद जजों और जूरी मेंबरों द्वारा नंबर दिए जाते है |
- शो के अंतिम दौर में कंटेस्टेंट को जनता से भी वोट लेने पड़ते है |
- जिस कंटेस्टेंट को काम वोट मिलते है उसे अल्मिनेशन राउंड में परफॉरमेंस देना पड़ता है |
- फ़ाइनल राउंड तक बने रहने वाले कन्टस्टेंटों में विजेता, फर्स्ट रनर उप, सेकंड रनर उप का चयन किया जाता है |
विजेता बनने के बाद जिंदगी
- एक बार इस रियलिटी शो का हिस्सा बन जाने के बाद आपकी एक विशेष पहचान बन जाती है |
- आपको कई स्टेज परफॉरमेंस देने का मौका मिलता है |
- इतना ही नहीं आपको कभी – कभी संगीत के महान कलाकारों के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलता है |
- आपको फिल्मों में गानें का मौका दिया जाता है |
- सिर्फ भारत ही नहीं विदेशो में भी आपको परफॉरमेंस करने के लिए बुलाया जाता है |
हम उम्मीद करते है आपको यह जानकारी काफी पसंद आयी होगी | हम समय समय पर इस शो से जुडी हर खबर को अपडेट करते रहेंगे | इन खबरों से रूबरू होने के लिए आप हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहिये |
यदि आप इस शो के अलावा किसी अन्य धारावाहिक नई अपडेट को पाना चाहते है तो हमे कमेंट करके बता सकते है | धन्यवाद |