Google Trends in India : साल 2022 भारत में इस चीज़ को लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च।

साल 2022 के खत्म होने में अब केवल बीस दिन का ही समय शेष रह गया हैं। ऐसे मौके पर इस साल क्या चीज़े सबसे अधिक मात्रा में इंटरनेट पर सर्च की गई, इसकी रिपोर्ट गूगल ने साझा की है Google Trends in India .
आजकल के आम जीवन में किसी भी तथ्य के विषय में यदि जानना हैं तो पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा जिस सर्च इंजन का सहारा लिया जाता हैं वह हैं गूगल। विज्ञान, तकनीक, गणित, भूगोल, रसायन विज्ञान, इतिहास, करेंट अफेयर से लेकर सरकारी योजना, किसी स्वादिष्ट व्यंजन के बनाने के तरीके तक ऐसा कोई सवाल अब इस दुनिया में नहीं बचा हैं जिसका जवाब गूगल बाबा के पास ना मौजूद हो।
लेकिन क्या आपको पता हैं की इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे अधिक क्या खोजा हैं?
अगर आपको नहीं पता तो चिंता ना करें हम यहाँ आपकी मदद के लिए ही बैठे हैं। चलिए इस आर्टिकल में जान ही लीजिये कि 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा किस चीज़ को गूगल पर खोजने की कोशिश की हैं।
गूगल कंपनी ने पब्लिश करी अपनी रिपोर्ट
जी हाँ, हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने अपनी एक रिपोर्ट पब्लिश की हैं। इसे “ईयर इन सर्च 2022” के नाम से पब्लिश किया गया हैं।
इस रिपोर्ट में उन सभी कीवर्ड्स (keywords) को रखा गया हैं जिन्हें लेकर आम जनता ने सबसे ज़्यादा चीज़े खोजने की कोशिश की Google trends in India।
आप पाठकों को ये भी जानना काफी आवश्यक हैं कि गूगल सभी देशों की रिपोर्ट अलग-अलग साझा करता हैं। वहीं एक ऐसी भी लिस्ट होती हैं जिसे वैश्विक तौर पर भी जारी किया जाता हैं।
आज हम आपको केवल हमारे देश भारत के लिस्ट के बारे में बताने जा रहें है। भारत में जारी की गई Google Trends in India की लिस्ट को देखें तो पिछले वर्ष से बहुत बदलाव देखने को मिले हैं।
आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोविड ने तांडव मचा रखा था। जिसकी वजह से पिछले वर्ष अर्थात् 2021 में लोगों ने कोरोना वायरस को सबसे ज्यादा गूगल पर खोजा था।
अब बात करे साल 2022 की तो लोगों ने इंटरटेनमेंट, गेम और अन्य टॉपिक के बारें में सबसे अधिक खोज करके जानकारी जुटाई है।
भारत के लोगों ने गूगल बाबा से सबसे अधिक क्या पूछा?
1st पायदान पर ये हैं जिसे सबसे अधिक सर्च किया गया
Google Trends in India रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में लोगों ने सबसे अधिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को सर्च किया है। आपको बता दे की आईपीएल भारत की एक T20 क्रिकेट लीग हैं।
2nd पायदान पर इसे सबसे अधिक सर्च किया गया
दूसरे नंबर पर भारत में सबसे अधिक सरकारी पोर्टल CoWIN को ढूँढ़ा गया। यह सरकारी वेब पोर्टल है कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण की सुविधा देता है, और डिजिटल वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी करता है।
टॉप 10 Google Trends in India 2022 overall

फिल्म ब्ब्रह्मास्त्र पार्ट वन Number 6

MEN'S T20 WC Number 5

ASIA CUP Number 4

FIFA WORLD CUP Number 3
Google Trends in India :अलग अलग कैटेगोरी
‘व्हाट इज’ कैटेगोरी (What is) में ये लोगों ने सबसे ज़्यादा खोजा

- व्हाट इज अग्निपथ स्कीम?
- व्हाट इज नाटो ?
- व्हाट इज एनएफटी ?
- व्हाट इज पीएफआई ?
- व्हाट इज द स्क्वायर रूट ऑफ 4 ?
- व्हाट इज सरोगेसी ?
- व्हाट इज सोलर एक्लिप्स ?
- व्हाट इज आर्टिकल 370 ?
- व्हाट इज मीटेवर्स ?
- व्हाट इज म्योसाइटिस ?
‘How to’ Google Trends in India कैटेगोरी में लोग इन विषयों पर दिखे जिज्ञासु

इन फिल्मों के बारे में लोगों ने सबसे ज़्यादा जानने की कोशिश की
- ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा
- K.G.F: चैप्टर 2
- थे कश्मीर फाइल्स
- आरआरआर
- कंटारा
- पुष्प
- विक्रम
- लाल सिंह चढ़ा
- दृश्य 2
- थोर: लव एंड थंडर
भारतीयों ने साल 2022 में इन प्रसिद्ध व्यक्तियों को सबसे अधिक सर्च किया
- नुपुर शर्मा
- द्रौपदी मुर्मू
- ऋषि सुनक
- ललित मोदी
- सुष्मिता सेन
- अंजली अरोड़ा
- अब्दु रोजिक
- एकनाथ शिंदे
- प्रवीण तांबे
- अंबर हार्ड
Google Trends in India : खेल के क्षेत्र में इन टूरनामेंटो में लोगों ने दिखाई जिज्ञासा
- इंडियन प्रीमियर लीग
- फीफा वर्ल्ड कप
- एशिया कप
- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
- कॉमनवेल्थ गेम्स
- इंडियन सुपर लीग
- प्रो कबड्डी लीग
- आईसीसी वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप
- ऑस्ट्रेलियन ओपन
- विंबलडन