IRCON Works Engineer सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

IRCON works engineer : दोस्तों हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भविष्य सुखद और आरामदायक हो । एक अच्छी नौकरी पाने के लिए हर इंसान दिन रात मेहनत करता है ।
किन्तु जब उसे कुछ कारणों से सफलता नहीं मिलती तो अंत में वह निराश होकर अपनी उम्मीद छोड़ देता है । लेकिन अब निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
आज हम आपको सरकारी नौकरी के उस पद के बारे में बताने जा रहे है जिसमें आप अपना भविष्य बनाकर अपने सभी सपनों को साकार कर सकते है।
तो देर किस बात की पढ़ते है IRCON works engineer के बारे में, IRCON क्या है ? कैसे इसमें अपना भविष्य बनाये ? संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में पाये ।
भारतीय रेल - एक नजर में

भारत में सबसे पहली रेल 16 अप्रैल 1853 में बॉम्बे से ठाणे के बीच चलाई गयी, यह पहली रेल दोपहर 3 : 30 बजे बॉम्बे से चलकर 4 : 15 मिनट पर ठाणे स्टेशन जा रुकी | इस पहली ट्रेन को चलाने के लिए साहिब, सुल्तान और सिंध नाम के तीन भाप इंजनों का प्रयोग किया गया था |
उस समय भारत में ब्रिटिश शासन था और भारतीय क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए सरकार के खिलाफ अपना बिगुल फूंक रखा था |
ऐसी चुनौतियों में भी भारतीय रेल ने अपने विकास के कदमों को रोका नहीं और साल 1864 के अंत तक देश के प्रमुख दो शहर कोलकाता और दिल्ली के बीच अपनी सेवा का संचालन किया | इसी प्रकार रेलवे ने अपनी पहुंच भारत के हर राज्यों (मेघालय छोड़कर) तक पहुंचाई |
वर्तमान समय में भारतीय रेल की सरकारी संस्था IRCON ने रेलवे के विस्तार में अपनी अहम् भूमिका निभाई है |
अब तक आपने पूरे आर्टिकल में कई बार रेल इंजीनियरों की विशेषताएं सुनी होंगी, चलिए जानते है कि IRCON Works Engineer आप कैसे बन सकते है ?
रेलवे में इंजीनियरों का महत्व
ये कहा जा सकता है कि भारतीय रेलवे जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है इसे यह मुकाम दिलाने में भारतीय इंजीनियरों का एक विशेष योगदान है | भारत में रेलवे लाइनों की कुल लम्बाई 67415 किमी और इसका विस्तार प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेल दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्क वाली परियोजना होगी इस सपने को पूरा करने के लिए IRCON works engineer दिन रात मेहनत कर रहे है |
IRCON Works Engineer क्या है ?
भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली यह संस्था जो मुख्य रूप से दुर्गम भागों पर रेलवे सुरंगो, पुलों, ओवरब्रिजों का निर्माण करती है | इरकॉन ( ircon ) केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों ( नेपाल, बांग्लादेश, मोजांबिक, इथोपिया, अफगानिस्तान, यू के, अल्जीरिया, श्रीलंंका व अन्य देशों ) की अब तक 400 से अधिक परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया है | इस कंपनी में कार्य करने वाले इंजीनियर से लेकर वर्कर सभी आधुनिक तकनीकियों का विशेष ज्ञान रखते है |
लेकिन इन इंजीनियरों की चुनौतियां भी कुछ कम नहीं होती है, तो जानते है कैसे IRCON works engineer अपनी सूझ बुझ से मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों को पार करते रेल मार्गो का निर्माण करते है |
IRCON works engineer की चुनौतियां

हम सभी को रेल का सफर काफी आरामदायक लगता है पर क्या आप जानते है, एक रेल मार्ग बनाने में इंजीनियरों को किन – किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है | आइये इन बिंदुओं के माध्यम से समझने का प्रयास करते है |
- रेल इंजीनियरों को पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रो में सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है
- इन क्षेत्रो में भूस्खलन, मौसम, प्राकृतिक आपदायें आदि रेल को काफी नुक्सान पहुँचाती है, जोकि रेल इंजीनियरों के लिए एक बड़ी चुनौती का विषय है |
- रेल मार्ग में नदियों के पुलों का निर्माण करवाना IRCON works engineer के लिए काफी जोखिम भरा कार्य होता है |
- इंजीनियरों को घने जंगलो में जंगली जानवरों के बीच अपने कार्य को पूरा कराना होता है |
- लाइनों के निर्माण में उन्हें खराब मौसमों का भी सामना करना पड़ता है |
IRCON Works Engineer Recruitment 2021
हर एक इंजीनियर का सपना होता है कि उसे विश्व की प्रमुख कंपनियों के अंतर्गत कार्य करने का अवसर प्राप्त हो | IRCON एक ऐसी ही भारतीय कंपनी (संस्था) है, जो भारत ही नहीं बल्कि अपने कार्य के लिए विश्व में जानी जाती है | साल 2021 में IRCON works engineer के 74 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गयी जिसकी पूरी जानकारी इस प्रकार है |
पद का नाम
वर्क इंजीनियर ( सिविल )
वर्क इंजीनियर ( S&T )
पदों की संख्या
60
14
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि
23-03-2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
18-04-2021
शैक्षिक योग्यता
वर्क इंजीनियर ( सिविल )
UGC / AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ सिविल इंजीनियर में ग्रेजुऐशन
वर्क इंजीनियर ( S&T )
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री व रेलवे सिग्नलिंग, कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग में 1 साल का अनुभव
IRCON Works Engineer Recruitment 2022
IRCON works engineer Recruitment 2022 में 389 पदों पर भर्तियां प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है, अलग – अलग पदों पर होने वाली इस भर्ती में कुल पदों को इस प्रकार से विभाजित किया गया है |
Click Here to see other vacancy at IRCON
पद का नाम
सीनियर वर्क्स इंजीनियर (सिविल)
जूनियर वर्क्स इंजीनियर (सिविल)
साइट सुपरवाइज़र (सिविल)
सीनियर वर्क्स इंजीनियर (S & T)
जूनियर वर्क्स इंजीनियर (S & T)
जियोलॉजिस्ट
वर्क्स इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)
पदों की संख्या
23
163
01
08
21
01
09
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि
28-06-2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
01-07-2022
शैक्षिक योग्यता
सीनियर और जूनियर वर्क इंजीनियर ( सिविल )
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ इंजीनियर में ग्रेजुऐशन
वर्क इंजीनियर ( S&T )
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री व रेलवे सिग्नलिंग, कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग में 1 साल का अनुभव
साइट सुपरवाइज़र
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ सिविल इंजीनियर में डिप्लोमा
वर्क्स इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानों से 60% अंको के साथ इलेक्ट्रिक इंजीनियर में डिप्लोमा

इस आर्टिकल को लिखने का मुख्य उद्देश्य आपको सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है, हम उम्मीद करते है कि हमारी यह कोशिश आपके जरूर काम आयी होगी | यदि आप IRCON works engineer भर्ती से जुडी जानकारियों से संतुष्ट हुए हो तो इसे अपने दोस्तों को भी जरूर भेजे | हम ईश्वर से कामना करते है कि आप अपने भविष्य में जल्द ही कामयाब हो |
धन्यवाद !
FAQ
भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करनी वाली यह संस्था रेलवे के लाइनों, ब्रिजों, भवनों आदि का निर्माण कार्य करती है | Read More
IRCON अब तक देश और विदेश की 400 से अधिक परियोजनाओं को पूरा किया है |
तीय रेल की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को लार्ड डलहौजी के शासन काल में की गयी |
रेल के डिब्बे को हिंदी में बोगी के नाम से जाना जाता है |
वन्देभारत एक्सप्रेस भारत में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन है, यह ट्रेन 180km/ h की गति से दौड़ती है |