कौन हैं वीणा कपूर? बेटे ने क्यों उतारा माँ को मौत के घाट? जाने क्या हैं पूरा मामला ?

वीणा कपूर

माँ बेटे का रिश्ता इस दुनिया का सबसे पवित्र और अद्भुत रिश्ता होता हैं। इस रिश्तें में किसी प्रकार का कोई लोभ नहीं होता। पर आज के कलयुग में क्या ही मुमकिन नहीं हैं। आए दिन माँ बेटे के पवित्र रिश्तें को तार-तार करने की खबर आती रहती हैं। लेकिन टीवी इंडस्ट्री से आज से पहले ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई थी। खबर ये हैं कि अनुभवी और वरिष्ठ टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर को उन्हीं के छोटे बेटे ने उन्हें मार डाला।

कौन हैं वीणा कपूर ?

इस दुखद और खौफनाक खबर के सामने आने के बाद से ही कई ऐसे भी लोग हैं जो अभिनेत्री वीणा कपूर की ज़िंदगी के विषय में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। और ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्यों खुद उन्हीं के बेटे ने उनकी हत्या कर दी?

आज के इस लेख में हम आपको दिवंगत टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर के विषय में ही पूरी जानकारी देने जा रहे है और उनकी हत्या के कारण को भी आपके सामने रखने का प्रयास करेंगे।

वीणा कपूर एक भारतीय टीवी एक्ट्रेस थी। वे अधिकतर हिंदी सीरियलों में काम किया करती थी। वीणा कपूर को ‘मेरी भाभी’ नामक सीरियल में काम करने के बाद प्रसिद्धि मिली।

ये सीरियल सन् 2002 से 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता था। ये उस समय के पॉपुलर सीरियलों में से एक था। इसी दौरान उनकी अभिनेत्री नीलू कोहली के साथ भी दोस्ती हुई।

हालांकि, लॉकडाउन होने के बाद दोनों का संपर्क टूट गया। अनुभवी अभिनेत्री वीणा को कई लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन श्रृंखलाओं में विशेष रूप से 2000 के दशक के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था।

उन्होंने कुछ फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएँ भी निभाई हैं। उनके द्वारा अभिनीत कुछ सीरियलों के नाम

  • मेरी भाभी,
  • अजूनी,
  • मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदन दा कहना,
  • दाल: द गैंग
  • बंधन फेरों के हैं

इसके अलावा वीणा ‘ब्रिट्ज़’ शो के भी दो एपिसोड्स का हिस्सा थीं।

वीणा कपूर

वीणा कपूर संपत्ति विवाद

उन्हें आखिरी बार जुलाई 2022 में स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सामाजिक नाटक अजूनी में देखा गया था। उनकी को-स्टार नीलू कोहली के मुताबिक, वीना कपूर का सबसे बड़ा सपना अपना घर खरीदना था और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी। 

उसने आखिरकार मुंबई के जुहू में कल्पतरु सॉलिटेयर कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट खरीदा, यहाँ वह अपनी आखिरी सांस तक रहीं।

वीणा कपूर काफी लंबे समय से अपने छोटे बेटे सचिन के साथ संपत्ति विवाद को लेकर जूझ रही थी। नीलू कोहली ने कहा की जब से वो वाणी कपूर को जानती हैं तब से ही वीणा का विवाद अपने छोटे बेटे सचिन के साथ चल रहा हैं।

नीलू कोहली ने यह भी खुलासा किया कि वीणा कपूर बहुत स्पष्ट थीं कि वह अपने छोटे बेटे की मांगों को पूरी नहीं करेगी। कथित तौर पर, वीना कपूर ने कई बार अपने छोटे बेटे सचिन कपूर के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।

अभी ताज़ा अपडेट से यह भी पता चलता है कि विभिन्न कारणों से संपत्ति के मुद्दों के सामने आने से पहले ही वीणा और सचिन के रिश्ते में तनाव आ गया था।

वीणा कपूर और सचिन के बीच कानूनी लड़ाई भी चल रही हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि आरोपी बेटे सचिन ने उसी संपत्ति के विवादों को लेकर मुंबई की एक अदालत में अपनी मां के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

हालांकि, वीना कपूर ने अपनी संपत्ति सचिन को सौंपने से इनकार कर दिया, जो आखिर में उनकी मौत का कारण बना।

क्या करता है वीणा कपूर का बड़ा लड़का ?

एक्ट्रेस वीणा कपूर के बड़े बेटे कई साल पहले स्थायी रूप से रोजगार के लिए अमेरिका चले गए थे। वह अपने परिवार के साथ वहीं बस गए हैं और कभी-कभार मुंबई में अपनी मां से मिलने आते थे।

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर के बड़े बेटे पिछले कई सालों से अमेरिका में रहते हैं। उनके अपनी माँ वीणा कपूर से अच्छे संबंध थे। उनको भी ये बात पता थी की उनकी माँ और उनके छोटे भाई के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

वीणा कपूर का सागा बेटा ही क्यों बना हत्यारा ?

पूछताछ के दौरान, वीणा कपूर के छोटे बेटे सचिन ने कबूल किया कि वह अपनी मां से 12 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा था, और दोनों के बीच इसी बात को लेकर एक बड़ा विवाद था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी।

इस प्रकार से हत्या को दिया गया अंजाम

43 वर्षीय हत्यारे सचिन ने मुंबई पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने अपनी मां को बेसबॉल के बल्ले से मारा। वीणा कपूर के सर पर ये प्रहार इतनी तेज़ी से किया गया की बल्ला सर पर लगते ही उनकी मौत हो गई। बाद में जब सचिन को संतुष्टि हो गई की वीणा देवी की मौत हो गई हैं तब उसने अपने 25 वर्षीय हाउस हेल्प छोटू उर्फ ​​लालूकुमार मंडल को मदद के लिए बुलाया। उसी की मदद से वो शव को पास की नदी में ले गया और फेंक दिया।

सुरुआति जांच में क्या आया सामने ?

जब मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो वीना कपूर का फोन उनकी बिल्डिंग के पास ही था। पुलिस टीम ने उसके छोटे बेटे के मोबाइल का पता लगाने की कोशिश की, क्योंकि उसके बड़े बेटे और अपार्टमेंट सुरक्षा अधिकारी द्वारा दायर की गई शिकायतों के अनुसार वह मुख्य संदिग्ध था।

सचिन का मोबाइल पनवेल के पास लगा था, जिससे पुलिस को शक हुआ। बाद में टीम ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

यहाँ आपको ये भी बता दे की सचिन एक प्राइवेट टीचर था। वो घरों में जाकर छात्रों को ट्यूशन देता था। वीणा कपूर के पड़ोसियों को जब कुछ दिनों तक वीणा नहीं दिखी तो उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई।

कैसे पकड़ा गया वीणा कपूर का हत्यारा ?

सचिन और वीणा कपूर के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था इसलिए पड़ोसियों को शक़ था की वीणा कपूर के गायब होने के पीछे सचिन का ही हाथ हैं।

वीणा के बड़े बेटे से भी जब पूछा गया तो उन्होंने ही अपने छोटे भाई सचिन पर ही शक़ जताया। अपार्टमेंट की सुरक्षा में लगे गार्ड से भी जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने भी सचिन पर ही शक़ जताया।

इसी के आधार पर मुंबई पुलिस ने सचिन को खोजने का अभियान चालू किया। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करके पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में उससे कड़ी पूछताछ की गई जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

इन दोनों अपराधियों ने वीणा कपूर के शव को रायगढ़ ज़िले की एक नदी में फेंक दिया। उसने इस दौरान ये भी बताया की इस हत्या को अंजाम देने में उसके​​ अलावा उसका हाउस हेल्प लालूकुमार मंडल भी शामिल था।

जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें विस्तार रूप से पाने के लिए आप जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट के साथ। हम सदा आपके विश्वास को क़ायम रखेंगे।

Leave a Reply