UPI in France: एफिल टावर से शुरु की जाएगी यह सुविधा

upi in france (1)

UPI in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में दो दिवसीय दौरे पर हैं। पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

UPI in France

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को एक खास सुविधा देने की बात कही है। 

दोनों देशों की इस बैठक में डिजिटल पेमेंट के मामले में सहमति जताई गयी है।

इस सहमति के बाद फ्रांस में अब भारत के UPI पेमेंट को स्वीकृति मिल चुकी है।

यह सुविधा जल्द ही एफिल टावर से शुरू करने की बात कही गयी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘फ्रांस में उन्हें बिल्कुल अपने घर जैसा अनुभव होता है।

उन्होंने बताया कि  भारत के लोग जहां भी जाते हैं, वहां मिनी इंडिया बना लेते हैं।’

भारत में UPI सुविधा कब से प्रारम्भ है

UPI जिसका फुल फॉर्म Unified Payments Interface है भारत में 11 अप्रैल 2016 को प्रारंभ किया गया था।

यह भारत में विकसित डिजिटल भुगतान सिस्टम है।

इसका उद्देश्य विभिन्न बैंकों के बीच भुगतान को सरल और सुरक्षित बनाना है।

UPI के माध्यम से लोग अपने मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है। 

UPI का विस्तार दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नियंत्रित भारतीय पेमेंट्स कंपनी (NPCI) के तत्वावधान में हुआ। 

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को अपने बैंक खाते को अपने व्यक्तिगत मोबाइल ऐप पर जोड़ना होता है।

इसके बाद वे अपने ऐप के माध्यम से भुगतान करने और प्राप्त करने के लिए अपने खाते का उपयोग कर सकते हैं।

UPI की सुविधा व्यक्तिगत, व्यापारिक भुगतान, बिल भुगतान, वाणिज्यिक भुगतान और अन्य वित्तीय लेनदेन में काफी मददगर साबित हुई है।

UPI in France के अलावा मिलेंगी अन्य सुविधाएं

मोदी ने भारतवंशियों के लिए कई ऐलान भी किए।

फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी। जिनकी लिखी हुई किताब तिरुक्कुरल विश्वभर में मशहूर है। 

इसको कई भाषाओं में ट्रांसलेट की गई है।

फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को अब 5 साल की लंबी अवधि का पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा, जो पहले केवल 2 वर्ष का ही होता था। 

Leave a Reply